Rani Chatterjee Birthday: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी की हॉट अदाओं पर आज भी फैंस लुटाते हैं जान, सोशल मीडिया की तस्वीरें हैं सबूत
रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में आती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक वो एक फिल्म के लिए 10 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं. सोशल मीडिया पर भी रानी का जमकर डंका बजता है.
भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) एक जाना माना नाम है. जब भी वो परदे पर आती हैं फैंस का दिल चुरा लेती हैं. फैंस भी रानी को काफी पसंद करते हैं. आज रानी चटर्जी अपना जन्मदिन मना रही हैं. हर साल 3 नवंबर को रानी का जन्मदिन होता है. फैंस उनके जन्मदिन पर जमकर बधाईयां देते दिखाई देते हैं. 16 साल की उम्र में रानी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में फिल्म ससुरा बड़ा पईसावाला से कदम रखा था. जिसके बाद से ही वो इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं.
रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में आती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक वो एक फिल्म के लिए 10 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं. सोशल मीडिया पर भी रानी का जमकर डंका बजता है. वो आए दिन अपनी हॉट तस्वीरें शेयर करते रहती हैं. कभी हॉट ड्रेस में तो कभी वेस्टर्न लुक से रानी फैंस का दिल चुरा लेती हैं. आप भी देखिए रानी के ऐसे ही पोस्ट.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
अपने 17 साल के करियर में रानी चटर्जी ने कई हिट फिल्में दी हैं. जिसमें ससुरा बड़ा पईसावाला, नागिन और देवरा बड़ा सतावेला शामिल है. रानी चटर्जी को एक्टिंग के साथ साथ सिंगिंग का भी बड़ा शौक है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2021 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

