देश

Andhra Pradesh Horror: महीनों से मामा कर रहा था नाबालिग भांजी का यौन शोषण, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के नेल्लोर (Nellore) जिले में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के एक रिश्तेदार ने उसका बलात्कार किया और उसे गर्भवती कर दिया.आरोपी नाबालिग बच्ची का मामा है.

Andhra Pradesh Horror: महीनों से मामा कर रहा था नाबालिग भांजी का यौन शोषण, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
Stop Rape (File Image)

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के नेल्लोर (Nellore) जिले में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के एक रिश्तेदार ने उसका बलात्कार किया और उसे गर्भवती कर दिया.आरोपी नाबालिग बच्ची का मामा है. उसने कथित तौर पर पिछले पांच महीनों में नाबालिग लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. Maharashtra Shocker: पुणे में ट्यूशन टीचर नाबालिग छात्रा से महीनों से कर रहा था रेप, मां को सुनाई आप बीती- टेरेस पर ले जाकर करता था घिनौना काम. 

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को लड़की के जी मिचलाने के बाद यह घटना सामने आई. उसकी तबियत खराब हुई तो उसके माता-पिता उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, तो पता चला कि वह गर्भवती है. इसके बाद लड़की ने अपनी आपबीती सुनाई. रेप पीड़िता ने अपने माता-पिता को बताया कि उसका मामा पिछले पांच महीनों से उसका यौन शोषण कर रहे थे.

इसके बाद लड़की के माता-पिता ने पुलिस को पूरे अपराध के बारे में बताया. मामले में शिकायत दर्ज कराई गई. शिकायत के आधार पर लड़की के मामा के खिलाफ (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया गया. आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है. मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2021 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).