देश

Maharashtra Shocker: पुणे में ट्यूशन टीचर नाबालिग छात्रा से महीनों से कर रहा था रेप, मां को सुनाई आप बीती- टेरेस पर ले जाकर करता था घिनौना काम

कड़े कानून के बाद भी महिलाओं और नाबालिग बच्चियों पर अत्याचार के मामले थम नहीं रहे है. हाल ही में पुणे में एक नाबालिग लड़की के साथ 13 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया था. इस बीच पुणे में ही एक ट्यूशन टीचर द्वारा अपने ही नाबालिग छात्रा को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है.

Maharashtra Shocker: पुणे में ट्यूशन टीचर नाबालिग छात्रा से महीनों से कर रहा था रेप, मां को सुनाई आप बीती- टेरेस पर ले जाकर करता था घिनौना काम
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo credits: File image)

मुंबई: कड़े कानून के बाद भी महिलाओं और नाबालिग बच्चियों पर अत्याचार के मामले थम नहीं रहे है. हाल ही में पुणे (Pune) में एक नाबालिग लड़की के साथ 13 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म (Rape) किया, जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया था. इस बीच पुणे में ही एक ट्यूशन टीचर () द्वारा अपने ही नाबालिग छात्रा को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है. शर्मसार करने वाली यह घटना पुणे के वानवड़ी (Wanevadi) इलाके की है. Building Collapses: पुणे में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढहा, सात मजदूर घायल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी पिछले तीन महीनों से पीड़िता का यौन शोषण कर रहा था. आरोपी के लगातार प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने आखिरकार अपनी मां को घटना के बारे में बताया. जिसके बाद बच्ची के माता-पिता भी सदमे में आ गए. पीड़िता की मां ने पुणे के वानवड़ी थाने में 52 वर्षीय ट्यूशन टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस ने पॉस्को एक्ट (POCSO Act) समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार टीचर पुणे के वानवड़ी इलाके में ही प्राइवेट ट्यूशन लेता है. बताया जा रहा है कि 15 वर्षीय पीड़िता पिछले कुछ महीनों से आरोपी ट्यूशन टीचर के पास पढ़ने के लिए आ रही थी. पीड़िता ने आरोप लगाया कि 3 अगस्त को आरोपी टीचर उसे बिल्डिंग की छत पर ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया.

हालांकि, इस घटना से पीड़िता बहुत घबरा गई और उसने किसी को कुछ नहीं बताया. इससे आरोपी टीचर का भी हौसला बढ़ा और वह बार-बार पीड़िता से बिल्डिंग की छत पर रेप करने लगा. आरोप अहि कि टीचर 3 अगस्त से 29 अक्टूबर के बीच करीब तीन महीने से पीड़ित बच्ची का यौन शोषण कर रहा था. आखिरकार टीचर के लगातार उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िता ने अपनी मां को सब कुछ बता दिया. मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही  है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2021 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).