देश

Rajasthan Shocker: जज ने 14 वर्षीय लड़के को बनाया हवस का शिकार, पीड़ित के मां और भाई के साथ भी..

राजस्थान के भरतपुर (Rajasthan, Bharatpur) से एक 14 वर्षीय लड़के के यौन उत्पीड़न (sexual harrasment) का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई सहम गया. दरअसल, इस 14 वर्षीय लड़के से यौन उत्पीनड़न का आरोप किसी ओर पर नहीं बल्की जिले के एक स्पेशल जज (ACB Special Court Judge) पर लगा है.

Rajasthan Shocker: जज ने 14 वर्षीय लड़के को बनाया हवस का शिकार, पीड़ित के मां और भाई के साथ भी..
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Image)

Rajasthan Shocker: राजस्थान के भरतपुर (Rajasthan, Bharatpur) से एक 14 वर्षीय लड़के के यौन उत्पीड़न (sexual harrasment) का ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई सहम गया. दरअसल, इस 14 वर्षीय लड़के से यौन उत्पीनड़न का आरोप किसी ओर पर नहीं बल्की जिले के एक स्पेशल जज (ACB Special Court Judge) पर लगा है. जनता जिससे न्याय की उम्मीद करे और वो खुद ही अगर इतने संगीन मामले में आरोपी हो तो मामला सुनकर हर कोई चौकेंगा ही. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसीबी कोर्ट के एक स्पेशल जज पर 8वीं क्लास के 14 वर्षीय छात्र के यौन शोषण का आरोप लगा है. GoAir Sexual Harassment Case: गोएयर की जांच में यौन उत्पीड़न के दोषी पाए गए वरिष्ठ कार्यकारी, एयरलाइन ने जांच की शुरू

जज पर आरोप है कि, जज छात्र को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसका यौन शोषण किया. इतना ही नहीं जज पर यह भी आरोप है कि यौन शोषण करने के बाद उसने बच्चे को धमकी दी थी कि अगर उसने ये बात किसी को बताई तो वो उसकी मां और भाई के साथ भी ऐसा ही करेगा. जज बच्चे के साथ करीब एक महीने तक ये घिनौना कृत्य करते रहा.

लेकिन पीड़ित बच्चे ने एक दिन अपनी मां को आपबीति बताई. इसके बाद ये मामला नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचा. जिसके बाद पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है जिसमें आरोपी जज बच्चे से माफी मांगते दिख रहा है ये वीडियो सामने आने के बाद मामले खुलासा मीडिया में हुआ. इसके बाद राजस्थान हाई कोर्ट ने आरोपी जज पर एक्शन लेते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

इसके अलावा बाल संरक्षण आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है और जांच के निर्देश दिए है. राजस्थान बाल संरक्षण अधिकारिता आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने बताया कि इस मामले में पुलिस के आलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने साफ कहा है कि, दोषी कितना भी प्रभावशाली हो बख्शा नहीं जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2021 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).