Punjab Election: सीएम चेहरे के ऐलान से पहले सिद्धू आर-पार के मूड में, कांग्रेस आलाकमान पर बोला हमला, कहा- उन्हें इशारे पर नाचने वाला मुख्यमंत्री चाहिए
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अंतर्कलह एक बार हावी होती दिख रही है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस आलाकमान पर निशाना साधा है. सिद्धू ने अपने समर्थकों के बीच कहा कि, "सीएम के हाथ में होता है राज्य को नया बनाना. पंजाब को अगर नया बनाना है तो ये सीएम के हाथ में है. उपर बैठे लोग एक कमजोर सीएम चाहते हैं जो जो उनके इशारे पर नाचे." उन्होंने समर्थकों से सवाल करते हुए पूछा, "क्या आप ऐसा सीएम चाहते हैं?"