बॉलीवुड

VIDEO: Kangana Ranaut और पत्रकार के बीच एक बार फिर हुई गर्मागर्मी, Deepika Padukone से जुड़े सवाल पर हुआ विवाद 

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों और विवादों के चलते अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं. बीते गुरुवार को कंगना ने अपना नया शो 'लॉकअप' होस्ट किया जहां उनके साथ एकता कपूर भी मौजूद थी.

VIDEO: Kangana Ranaut और पत्रकार के बीच एक बार फिर हुई गर्मागर्मी, Deepika Padukone से जुड़े सवाल पर हुआ विवाद 
कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

Kangana Ranaut Argument withh Journalist at 'Lockupp' Show Launch with Ekta Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों और विवादों के चलते अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं. बीते गुरुवार को कंगना ने अपना नया शो 'लॉकअप' होस्ट किया जहां उनके साथ एकता कपूर भी मौजूद थी. इस दौरान एक महिला पत्रकार ने कंगना से सवाल करते हुए पूछा कि "एक महिला को उसके कपड़ों के आधार पर क्यों जज किया जाता है? दीपिका पादुकोण को भी उनके ड्रेसिंग स्टाइल के चलते टारगेट किया जा चुका है." इस दौरान दीपिका का नाम सुनकर कंगना चिढ़ गई और जवाब दिया, "दीपिका के पास अपनी आवाज है और वो खुद को डिफेंड कर सकती हैं. मैं यहां उनके शो का प्रचार करने नहीं बैठी हूं. उनकी फिल्म को कहीं और जाकर प्रोमोट करो, यहां नहीं."

इसके बाद कंगना ने आगे अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "ये सभी पीआर द्वारा भेजे पत्रकार हैं. ये वही पत्रकार हैं जिन्होंने मुझपर बैन लगाया था और उसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला." इस तरह से कंगना ने पत्रकार को जमकर फटकार लगाईं. इस दौरान पत्रकार ने कंगना को समझाने का प्रयास किया कि दीपिका का नाम लेकर उन्होंने महज एक उदाहरण दिया था. इसके बाद एकता कपूर ने बीच बचाव करते हुए मंच से उतारकर उस महिला पत्रकार को गले लगाया और मामले को शांत किया.

बता दें कि ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर के साथ साझेदारी में कंगना रनौत ने अपना नया गेम रियलिटी शो 'लॉकअप' लॉन्च किया है जहां वो 16 सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स को लॉकअप में बंद करेंगी. कंगना इस शो पर बतौर होस्ट नजर आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2022 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).