Australia Win ICC World Cup 2023: हम आज और हमेशा आपके साथ खड़े हैं.. टीम इंडिया की हार पर पीएम मोदी का ट्वीट, ऑस्ट्रेलिया को दी जीत की बधाई
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हरा दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ''विश्व कप की शानदार जीत पर ऑस्ट्रेलिया को बधाई! पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा, जिसका समापन शानदार जीत के रूप में हुआ, ट्रेविस हेड को आज उनके उल्लेखनीय खेल के लिए बधाई.''