Leo On Netflix: 'लियो' का इंतजार हुआ खत्म, नेटफ्लिक्स पर इस तारीख को रिलीज होगी थलापति विजय की ब्लॉकबस्टर फिल्म!
नेटफ्लिक्स पर थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म लियो रिलीज होने जा रही है. फिल्म 24 नवंबर को भारत में और 28 नवंबर को विश्व स्तर पर तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी.
Leo On Netflix: नेटफ्लिक्स पर थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म लियो रिलीज होने जा रही है. फिल्म 24 नवंबर को भारत में और 28 नवंबर को विश्व स्तर पर तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी. लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में थलापति विजय के अलावा त्रिशा भी मुख्य भूमिका में हैं. World Cup Final: Amitabh Bachchan ने टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला, कहा- 'कल रात का नतीजा प्रतिभा और क्षमता को नहीं दर्शाता'
फिल्म लियो एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें थलापति विजय एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस और दिलचस्प कहानी होने की उम्मीद है. नेटफ्लिक्स पर फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस में काफी उत्साह हैं. फिल्म के ट्रेलर और गानों को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है.
Annan vararu vali vidu💥#Leo is coming to Netflix on 24th Nov in India and 28th Nov Globally in Tamil, Telugu, Malayalam, Kannada & Hindi. https://t.co/FFH4bSjrNW
— Netflix India (@NetflixIndia) November 20, 2023
निर्माताओं का कहना है कि लियो एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को उनकी सीटों से बाधकर रखेगी. फिल्म में थलापति विजय का एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा. तो तैयारी हो जाइए! लियो 24 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2023 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

