Animal: बॉबी देओल उर्फ अबरार के वायरल एंट्री सॉन्ग 'जमाल कूदू' को जनता की स्पेशल डिमांड पर मेकर्स ने किया रिलीज (Watch Video)
जहां रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाये हुए हैं, वहीं फिल्म का एक और पहलू जो वायरल हो गया है वह है फिल्म में बॉबी देओल का एंट्री सॉन्ग. संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म में, बॉबी के किरदार अबरार की एंट्री पारंपरिक ईरानी गीत जमाल कूदू पर डांस करते हुए होती है.