मनोरंजन

Salaar: प्रभास स्टारर 'सालार' के ट्रेलर ने सिर्फ 24 घंटे में सबसे ज्यादा व्यूज पाने के साथ तोड़े कई रिकॉर्ड्स, हासिल किया एक नया मुकाम!

सालार का ट्रेलर बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बहुत सारा एक्शन और इंटेंस इमोशन खुद में लेकर आया है. ट्रेलर में मुख्य किरदार यानी प्रभास की दुनिया का एक बड़ा व्यू देता है.

Salaar: प्रभास स्टारर 'सालार' के ट्रेलर ने सिर्फ 24 घंटे में सबसे ज्यादा व्यूज पाने के साथ तोड़े कई रिकॉर्ड्स, हासिल किया एक नया मुकाम!
Hombale Films (Photo Credits: Youtube)

Salaar: बाहुबली फेम प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सालार: पार्ट 1: सीजफायर' एक बहुत ही रोमांच से भरी फिल्म होने का वादा करती है, जिसे देखने का भारत भर में मौजूद सभी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में बतौर लीड प्रभास हैं, जबकि इसे इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्शन डायरेक्टर कहे जाने वाले प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के अब जारी किये गए हर एक झलक ने काफी ध्यान आकर्षित किया है और लोग इसे 22 दिसंबर को अलग-अलग भाषाओं में देखने के लिए बेचैन हैं. टीज़र और ट्रेलर ने सबको फिल्म के लिए बहुत उत्साहित कर दिया है. Dashmi Teaser: आदिल खान और वरदान पुरी स्टारर 'दशमी' का टीजर हुआ रिलीज, 12 जनवरी को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

सालार का ट्रेलर बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बहुत सारा एक्शन और इंटेंस इमोशन खुद में लेकर आया है. ट्रेलर में मुख्य किरदार यानी प्रभास की दुनिया का एक बड़ा व्यू देता है. यह दिखाता है कि फिल्म में बहुत सारा एक्शन और एक्साइटमेंट होगा.

देखें सलार का ट्रेलर:

ट्रेलर का दर्शकों ने दिलखोल कर स्वागत किया है और इसकी भारी सफलता का सबूत इस बात से मिलता है कि इसने पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया और सभी भाषाओं में 150 मिलियन व्यूज हासिल किए. इसके अलावा टीजर को लीडिंग प्लेटफॉर्म पर 144 मिलियन व्यूज मिले. इससे यह भी साफ होता है कि फिल्म की हर वीडियो यूनिट जनता का ध्यान तो खींच ही रही हैं, लेकिन साथ ही साथ प्यार भी बटोर रही है.

ट्रेलर से साफ है कि फिल्म एक तरह की सिनेमाई ट्रीट होने वाली है, जो तब सामने आता है जब सबसे बड़े एक्शन निर्देशक प्रशांत नील और सबसे बड़े एक्शन सुपरस्टार प्रभास एक साथ आते हैं. इसके अलावा, सालार: पार्ट 1 सीजफायर केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील और बाहुबली स्टार प्रभास के पहले सहयोग का भी प्रतीक है. Dunki: डंकी में राजकुमार हिरानी ने विक्की कौशल के लिए बनाई बेहद खास भूमिका, 21 दिसंबर को होगा धमाका!

होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित सालार: पार्ट 1 सीजफायर का निर्देशन फिल्म निर्माता प्रशांत नील ने किया है और इसमें प्रभास, श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन और जगपति बाबू जैसे कलाकार शामिल हैं. यह फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2023 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).