बॉलीवुड

Dunki Drop 5: O Maahi की एक झलक ने दर्शकों को किया उत्साहित, जल्द रिलीज होगा पूरा ट्रैक (Watch Video)

राजकुमार हिरानी द्वारा डायरेक्टेड और शाहरुख खान स्टारर डंकी अपनी रिलीज के करीब है और निर्माता दर्शकों को बांधे रखने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है.

Dunki Drop 5: O Maahi की एक झलक ने दर्शकों को किया उत्साहित, जल्द रिलीज होगा पूरा ट्रैक (Watch Video)
Shah Rukh Khan (Photo Credits: Twitter)

Dunki Drop 5: शाहरुख खान स्टारर डंकी के निर्माताओं ने डंकी ड्रॉप 1, डंकी ड्रॉप 2 लुट पुट गया, डंकी ड्रॉप 3 निकले थे कभी हम घर से और डंकी ड्रॉप 4 के ट्रेलर से दर्शकों का मनोरंजन करके उत्साह बरकरार रखा है. इससे निश्चित रूप से राजकुमार हिरानी द्वारा बनाई गई इस दुनिया को और ज्यादा देखने की उत्सुकता दर्शकों के बीच बढ़ गई है. ऐसे में बिना किसी देरी के, निर्माता अब डंकी ड्रॉप 5, ओ माही रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. उत्साह को बढ़ाने के लिए, उन्होंने रिलीज से कुछ घंटे पहले ही प्रमोशनल वीडियो की एक झलक जारी की है. Kho Gaye Hum Kahan Trailer: Siddhant Chaturvedi और Ananya Panday स्टारर 'खो गए हम कहां' का ट्रेलर हुआ रिलीज, सोशल मीडिया की उलझी हई जिंदगी पर बात करती है फिल्म (Watch Video)

हाल ही में आस्क एसआरके सेशन में, किंग खान ने इस गाने को फिल्म एल्बम के अपने पसंदीदा ट्रैक में से एक बताया, ऐसे में दर्शकों के लिए पूरे ट्रैक के आने का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है.

देखें वीडियो:

शाहरुख खान स्टारर डंकी अपनी रिलीज के करीब है और निर्माता दर्शकों को बांधे रखने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है. डंकी ड्रॉप 5 आज रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है.

डंकी में कलाकारों की टोली है, जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ असाधारण टेलेंट के पावर हाउस बोमन ईरानी, ​​तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर द्वारा रंगीन किरदार निभाए गए हैं. जीओ स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित, डंकी 21 दिसंबर 2023 को रिलीज के लिए तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2023 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).