Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में चूक मामले में सुरक्षा स्टाफ से जुड़े 8 लोग सस्पेंड
लोकसभा सचिवालय ने संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में सुरक्षा स्टाफ से जुड़े आठ कर्मियों को निलंबित कर दिया है. सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. निलंबित किए गए लोगों की पहचान रामपाल, अरविंद, वीर दास, गणेश, अनिल, प्रदीप, विमित और नरेंद्र के रूप में की गई है.