देश

Lok Sabha Security Breach: लोकसभा की सुरक्षा चूक मामले में एक्शन में गृह मंत्रालय, CRPF DG अनीश दयाल सिंह की निगरानी में जांच करेगी टीम

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लोकसभा सचिवालय के अनुरोध पर बुधवार को संसद की सुरक्षा में हुई चूक की घटना की जांच के आदेश दिए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह के नेतृत्व वाली एक समिति घटना की जांच करेगी.

Lok Sabha Security Breach: लोकसभा की सुरक्षा चूक मामले में एक्शन में गृह मंत्रालय, CRPF DG अनीश दयाल सिंह की निगरानी में जांच करेगी टीम
Parliament Security Breach | X/@nabilajamal

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लोकसभा सचिवालय के अनुरोध पर बुधवार को संसद की सुरक्षा में हुई चूक की घटना की जांच के आदेश दिए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह के नेतृत्व वाली एक समिति घटना की जांच करेगी. उन्होंने कहा कि समिति में अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सदस्य और विशेषज्ञ भी शामिल रहेंगे. समिति संसद की सुरक्षा में चूक के कारणों का पता लगाएगी और कार्रवाई की सिफारिश करेगी. यह भी पढ़ें- लोकसभा में घुसे युवक को सांसदों ने घेरा, फिर जमकर की पिटाई; देखें VIDEO

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘लोकसभा सचिवालय के अनुरोध पर, गृह मंत्रालय ने संसद की सुरक्षा में हुई चूक की घटना की जांच का आदेश दिया है. जांच समिति का गठन सीआरपीएफ के महानिदेशक अनीश दयाल सिंह के नेतृत्व में किया गया है, जिसमें अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सदस्य और विशेषज्ञ शामिल हैं.’’ यह भी पढ़ें- 'बेटे को फांसी दी जाए..', लोकसभा में स्मोक गन चलाने वाले मनोरंजन के पिता ने कहा; देखें VIDEO

उन्होंने कहा कि समिति सुरक्षा में सेंध के कारणों की जांच करेगी, खामियों की पहचान करेगी और आगे की कार्रवाई की सिफारिश करेगी. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘समिति जल्द से जल्द सिफारिशों के साथ अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसमें संसद की सुरक्षा में सुधार के सुझाव भी शामिल होंगे.’’

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो लोग अचानक सदन के भीतर कूद गए और 'केन' के जरिये धुआं फैला दिया. इसके तत्काल बाद दोनों को पकड़ लिया गया. वहीं, पुलिस ने संसद भवन के बाहर प्रदर्शन के दौरान कैन का इस्तेमाल कर पीला और लाल रंग का धुआं फैलाने के आरोप में अमोल और नीलम को गिरफ्तार किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2023 11:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).