बॉलीवुड

I Wanna See You Dance Song: Kho Gaye Hum Kahan का दूसरा गाना 'आई वाना सी यू डांस' हुआ रिलीज, यह सॉन्ग फ्लोर्स पर लगाएगा आग (Watch Video)

'खो गए हम कहां' फिल्म का नया दूसरा गाना आई वाना सी यू डांस गाना रिलीज हो गया है. दमदार बीट के साथ यह गाना फ्लोर पर आग लगाने के लिए तैयार है.

I Wanna See You Dance Song: Kho Gaye Hum Kahan का दूसरा गाना 'आई वाना सी यू डांस' हुआ रिलीज, यह सॉन्ग फ्लोर्स पर लगाएगा आग (Watch Video)
Zee Music Company (Photo Credits: Youtube)

I Wanna See You Dance Song: 'खो गए हम कहां' फिल्म का नया दूसरा गाना आई वाना सी यू डांस गाना रिलीज हो गया है. दमदार बीट के साथ यह गाना फ्लोर पर आग लगाने के लिए तैयार है. इसमें अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुवेर्दी और आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में हैं. हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया था जिसे जनता ने सराहा और प्यार दिया. अब मेकर्स फिल्म के दूसरे ग्रूवी डांस नंबर आई वाना सी यू डांस के साथ लोगों को झूमकर डांस करवाने के लिए रेडी है. Varun Dhawan and David Dhawan: धवन परिवार का धमाकेदार कॉमेडी ड्रामा होने जा रहा है शुरु, 2024 में शुरू होगी वरुण धवन और डेविड धवन की नई फिल्म!

यह गाना एक जोशीला ट्रैक है जिसके साथ एक युवा एहसास जुड़ा हुआ है और यह फिल्म की भावना का जश्न भी मनाता है. ये गाना फुल पार्टी वाइब्स देता है और अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुवेर्दी और आदर्श गौरव अपने शानदार डांस मूव्स से मंच पर आग लगा रहे हैं. गाने में कुछ बेहद कमाल के हुक स्टेप्स भी है जो डांस फ्लोर पर परफेक्ट मूड सेट कर देगा.

देखें गाना:

आई वाना सी यू डांस सबा आज़ाद द्वारा गाया गया है और सचिन और जिगर द्वारा कंपोज्ड है. वहीं गाने के लीरिक्स अंकुर तिवारी ने दिए हैं, इसके कोरियोग्राफ सीजर गोंसाल्वेस ने किया है.

खो गए हम कहां का निर्देशन डेब्यूटांट निर्देशक अर्जुन वरैन सिंह ने किया हैं, जिसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने टाइगर बेबी की रीमा कागती और जोया अख्तर के सहयोग से बनाया है. यह फिल्म 26 दिसंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2023 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).