देश

Surat Diamond Bourse: पीएम नरेंद्र मोदी ने किया दुनिया के सबसे बड़े ऑफिस कॉम्पलेक्स ‘सूरत डायमंड बोर्स’ का उद्घाटन, देखें VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय हीरा और आभूषण कारोबार के लिए दुनिया के सबसे बड़े और आधुनिक केंद्र ‘सूरत डायमंड बोर्स’ का रविवार को उद्घाटन किया. दुनिया के सबसे बड़े कार्यालय परिसर वाली सूरत डायमंड बोर्स (एसडीबी) इमारत 67 लाख वर्ग फुट से अधिक के क्षेत्र में फैली है और सूरत शहर के समीप खजोद गांव में स्थित है.

Surat Diamond Bourse: पीएम नरेंद्र मोदी ने किया दुनिया के सबसे बड़े ऑफिस कॉम्पलेक्स ‘सूरत डायमंड बोर्स’ का उद्घाटन, देखें VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय हीरा और आभूषण कारोबार के लिए दुनिया के सबसे बड़े और आधुनिक केंद्र ‘सूरत डायमंड बोर्स’ का रविवार को उद्घाटन किया. दुनिया के सबसे बड़े कार्यालय परिसर वाली सूरत डायमंड बोर्स (एसडीबी) इमारत 67 लाख वर्ग फुट से अधिक के क्षेत्र में फैली है और सूरत शहर के समीप खजोद गांव में स्थित है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह कच्चे और पॉलिश किए गए हीरों के साथ-साथ आभूषणों के व्यापार का एक वैश्विक केंद्र होगा. बयान में कहा गया है कि इसमें आयात और निर्यात के लिए एक अत्याधुनिक ‘सीमा शुल्क मंजूरी गृह’, खुदरा आभूषण व्यवसाय के लिए आभूषण मॉल और अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग की सुविधा होगी. यह भी पढ़ें- 'पीएम मोदी भगवान विष्णु का अवतार हैं,' रामजन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का बड़ा बयान

एसडीबी के मीडिया संयोजक दिनेश नवादिया ने हाल में एक बयान में कहा था कि मुंबई के हीरा व्यापारी समेत कई हीरा व्यापारियों ने पहले ही अपने कार्यालयों का कब्जा ले लिया है जो नीलामी के बाद प्रबंधन ने आवंटित किए थे. एसडीबी ‘डायमंड रिसर्च एंड मर्केंटाइल (ड्रीम) सिटी’ का हिस्सा है. गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने फरवरी 2015 में एसडीबी और ड्रीम सिटी परियोजना की नींव रखी थी. एक विज्ञप्ति के अनुसार, एसडीबी अब दुनिया का सबसे बड़ा कार्यालय भवन है जिसमें करीब 4,500 हीरा व्यापार कार्यालय हैं. यह विशाल इमारत ड्रीम सिटी के भीतर 35.54 एकड़ जमीन पर बनी है जिसमें 300 वर्ग फुट से लेकर एक लाख वर्ग फुट तक के कार्यालयों के साथ 15 मंजिल वाले नौ टावर हैं.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में सूरत हवाई अड्डे की नए टर्मिनल भवन का रविवार को उद्घाटन किया. हवाई अड्डे की नए एकीकृत टर्मिनल भवन में व्यस्त समय के दौरान 1,200 घरेलू यात्रियों और 600 अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को संभालने की क्षमता है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इसमें व्यस्त समय के दौरान अपनी क्षमता को 3,000 यात्रियों तक बढ़ाने की व्यवस्था है. इसके साथ ही इस हवाई अड्डे की यात्रियों को संभालने की वार्षिक क्षमता बढ़कर अब 55 लाख यात्रियों तक हो गई है. टर्मिनल भवन को स्थानीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप डिजाइन किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2023 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).