Sher Khul Gaye Song: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर 'फाइटर' का पहला गाना 'शेर खुल गए' आया सामने, बना जोशीला माहौल (Watch Video)
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने खासा पसंद किया. लेकिन ये तो बस शुरूआत थी अब आ गया है फिल्म का पहला गाना शेर खुल गए.
Sher Khul Gaye Song: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर का हाल ही में टीजर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने खासा पसंद किया. लेकिन ये तो बस शुरूआत थी क्योंकि अब फिल्म के चार्ट-टॉपिंग गानों के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के लिए जाने जाने वाले सिद्धार्थ आनंद ने इस पार्टी सीजन 'शेर खुल गए' के साथ अपनी फिल्म की म्यूजिकल सफर की शानदार शुरूआत कर दी है. I Wanna See You Dance Song: Kho Gaye Hum Kahan का दूसरा गाना 'आई वाना सी यू डांस' हुआ रिलीज, यह सॉन्ग फ्लोर्स पर लगाएगा आग (Watch Video)
धमाकेदार डांस बीट्स से भरपूर, 'शेर खुल गए' आपके पार्टी के जज्बे को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का वादा करता है. वहीं अपने कमाल के डांसिंग स्कि्लस के लिए मशहूर ऋतिक रोशन भी सरप्राइज करने में फेल नहीं होते है. इस गाने में उनके डांस मूव्स बेहद शानदार हैं और हर कदम पर जादू बिखेरते हुए इस गाने को दर्शकों के लिए एक सदाबहार ट्रीट बनाते हैं. गाने में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के बीच की उभरती केमिस्ट्री ने उनके डांस के साथ मिलकर डांस फ्लोर पर आग लगा दी है और जोशिला माहोल बनाया है.
देखें गाना:
इस गाने को विशाल और शेखर, बेनी दयाल और शिल्पा राव ने अपनी आवाज दी हैं, जिसके बोल कुमार ने लिखे हैं. 'शेर खुल गए' विशाल और शेखर द्वारा रचित हैं और बॉस्को-सीजर की जोड़ी ने इसे गाने को कोरियोग्राफ किया गया हैं, जो इसे एक बेहतरीन पार्टी नंबर बनाता है.
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में और वायाकॉम18 स्टूडियोज और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से प्रस्तुत 'फाइटर' एक सिनेमाई अनुभव है जो एक्शन स्टोरीटेलिंग में क्रांति लाने के लिए तैयार है. यह फिल्म दिल दहला देने वाले एक्शन सीन्स को देशभक्ति के उत्साह के साथ सहजता से पेश करती है, जो एक ऐसे गहन अनुभव का वादा करती है. 'फाइटर' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2023 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

