Chandu Champion Box Office Collection Day 2: कार्तिक आर्यन स्टारर 'चंदू चैंपियन' ने शनिवार को किया 7 करोड़ से अधिक का कारोबार, जानिए फिल्म की कुल कमाई!
कबीर खान द्वारा निर्देशित और कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म 'चंदू चैंपियन' ने अपने दूसरे दिन, शनिवार को 7.70 करोड़ रुपये की कमाई की. पहले दिन शुक्रवार को फिल्म ने 5.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 13.40 करोड़ रुपये हो गया है.