Smart Meter Protest In Nagpur: प्रीपेड इलेक्ट्रिक स्मार्ट मीटर के विरोध में होगा राज्यभर आंदोलन, 2 जुलाई से होगी शुरुवात, नागपुर में भी लोगों में नाराजगी
महावितरण और राज्य सरकार ने इलेक्ट्रिक प्रीपेड मीटर को लगाने का निर्णय लिया है. इस निर्णय के विरोध में मंगलवार 2 जुलाई से समाजवादी पार्टी की ओर से पुरे राज्य में आंदोलन करने की जानकारी महाराष्ट्र प्रदेश कार्याध्यक्ष प्रताप होगाडे ने दी है.
समाजवादी पार्टी की ओर से महाराष्ट्र प्रदेश कार्याध्यक्ष प्रताप होगाड़े ने आरोप लगाया है कि भले ही 2,600 रुपये और 4,000 रुपये की कीमत वाले मौजूदा स्मार्ट मीटर, पर्याप्त और अच्छी स्थिति में हैं, लेकिन ये 12,000 रुपये के स्मार्ट मीटर केवल निजीकरण और किसी की सुविधा के लिए लगाए जा रहे हैं और केवल निजीकरण को मदद करने के लिए राज्य में निजी वितरण लाइसेंसधारकों के हित के लिए लिया गया ये निर्णय है, ऐसा आरोप भी होगाडे ने लगाया है.
उन्होंने कहा की ग्राहकों पर होनेवाले इस अतिरिक्त खर्च को रद्द किया जाए और दोगुने रेट से मंजूर किए गए टेंडर्स की जांच किए जाने की मांग उन्होंने की है.उन्होंने कहा की आठ दिनों में राज्य के विभिन्न राज्यों में पत्रकार परिषद का आयोजन किया जायेगा और विभिन्न संघटनाओ की ओर से राज्य सरकार को निवेदन दिया जाएगा. उन्होंने कहा की संपूर्ण राज्य में जिले में और तहसीलों में आंदोलन किया जाएगा. ये भी पढ़े :Congress Party Protest In Delhi: पानी की समस्या को लेकर दिल्ली में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का ‘मटका फोड़’ आंदोलन-Video
पिछले कुछ दिनों से प्रीपेड इलेक्ट्रिक मीटर को लेकर नागपुर शहर में विरोध देखने को मिल रहा है. आम आदमी पार्टी की ओर से भी इसको लेकर प्रदर्शन किया गया. इसके साथ ही अन्य कुछ पार्टियों ने भी विरोध शुरू कर दिया है.इस पत्र परिषद में पार्टी के उपाध्यक्ष डॉ. पी. डी. जोशी पटोदेकर, प्रधान महासचिव परवेज़ सिद्दीकी, महासचिव डॉ.अब्दुल रऊफ, डॉ. विलास सुरकर, राहुल गायकवाड़, साजिदा निहाल अहमद, कल्पना गंगवार मौजूद थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2024 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

