देश

Chhapra accident: अयोध्या से दर्शन करके लौट रहे दंपत्ति की कार में लगी अचानक आग, पति के सामने ही जिंदा जली पत्नी-Video

छपरा जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. पति और पत्नी अयोध्या से दर्शन करके लौट रहे थे, की अचानक कार में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पति के सामने ही पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई.

Chhapra accident: अयोध्या से दर्शन करके लौट रहे दंपत्ति की कार में लगी अचानक आग, पति के सामने ही जिंदा जली पत्नी-Video
Road Accident (img: File photo)

छपरा जिले के तरैया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. पति,पत्नी अयोध्या से दर्शन करके लौट रहे थे, की अचानक कार में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पति के सामने ही पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई. महिला को बचाने के लिए कई प्रयास किए गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. बताया जा रहा है की एक साल पहले ही महिला की शादी हुई थी और पति पत्नी कार में सवार थे.दोनों अयोध्या से लौट रहे थे. इसी दौरान ये दर्दनाक हादसा हो गया. ये भी पढ़े :Third Degree Torture To Woman: महिला को पुणे के पुलिस स्टेशन में दिया गया थर्ड डिग्री टॉर्चर, पुलिस सब -इंस्पेक्टर समेत 9 लोगों पर मामला दर्ज

देखें वीडियो :

जानकारी के मुताबिक़ दीपक राय और उनकी पत्नी सोनी देवी अयोध्या धाम दर्शन करने गए थे. दर्शन के बाद दोनों कार से अपने घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान अचानक उनकी कार में आग लग गई. घटना के समय सोनी देवी पिछली सीट पर सो रही थी. अचानक आग लगते ही कार लॉक हो गई और पति किसी तरह से बाहर निकला. उसकी आंखों के सामने ही पत्नी की जलकर मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिवार वालों के हवाले कर दिया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2024 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).