Nalasopara Incident: नालासोपारा की खदान में पांच बच्चे डूबे, दो के मिले शव, तीन की खोजबीन है शुरू
नालासोपारा में एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जिसमें खदान के तालाब में 5 बच्चे डूब गए, जिसमें से 2 बच्चों के शवो को बाहर निकाला गया.
नालासोपारा पूर्व में एक बंद खदान में बनी झील में पांच बच्चे डूब गए. घटना नालासोपारा पूर्व के संतोष भुवन इलाके की है. दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं और उनके साथ मौजूद तीन लोगों की तलाश जारी है. मिली जानकारी के अनुसार पांच बच्चे खदान तालाब में तैरने गये थे. लेकिन पानी का पूर्वानुमान न होने के कारण सभी लोग डूब गये. मृतक बच्चों की पहचान अमित सूर्यवंशी (12 वर्ष) और अभिषेक शर्मा (12 वर्ष) के रूप में हुई है.ये भी पढ़े :UP Shocker: सुसाइड करने के लिए गोमती नदी में कूदे युवक-युवती, मछुआरों ने जान बचाने के बाद की जमकर पिटाई; देखें यूपी के सुलतानपुर का ये वायरल वीडियो
घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड ने 2 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं. चूंकि उनके साथ तीन अन्य लोग भी थे, इसलिए उनकी भी तलाशी ली गई.दमकलकर्मियों ने पूरी झील की तलाशी ली. लेकिन तीनों का पता नहीं चला. ऐसा अनुमान है की पांच में से दो बच्चे डूब गये होंगे, इसके बाद पुलिस ने अनुमान लगाया कि तीनों लोग डरकर मौके से भाग गये होंगे. 3 लापता लोगों की तलाश जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2024 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

