लाइफस्टाइल

Fire Cracker Incident: बर्थडे पार्टी में क्रैकर्स फूटने के कारण जख्मी पत्नी को पति ने संभाला, लेकिन रोती हुई बच्ची पर नहीं दिया ध्यान, सोशल मीडिया पर लोगों ने जताया गुस्सा

बर्थडे ये हरएक इंसान की जिंदगी का यादगार पल होता है. इसको यादगार बनाने के लिए लोग खुप सजावट और सेलिब्रेशन करते है. कभी -कभी इस ख़ुशी के दौरान कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी किसी को भी उम्मीद नही होती. ऐसा ही कुछ एक बर्थडे पार्टी में दिखाई दिया.

Fire Cracker Incident: बर्थडे पार्टी में क्रैकर्स फूटने के कारण जख्मी पत्नी को पति ने संभाला, लेकिन रोती हुई बच्ची पर नहीं दिया ध्यान, सोशल मीडिया पर लोगों ने जताया गुस्सा
Credit -Latestly.Com

बर्थडे ये हरएक इंसान की जिंदगी का यादगार पल होता है. इसको यादगार बनाने के लिए लोग खुप सजावट और सेलिब्रेशन करते है. कभी -कभी इस ख़ुशी के दौरान कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी किसी को भी उम्मीद नही होती. ऐसा ही कुछ एक बर्थडे पार्टी में दिखाई दिया. अपनी छोटी बच्ची का बर्थडे धूमधाम से मनाना एक फॅमिली को महंगा पड़ गया. दरअसल बच्ची को एक फूलों से सजी एक बड़ी चेयर पर बिठा दिया गया है. एंट्री पर खुप सारे पटाखे फोड़े जाते है. ये भी पढ़े :सैकड़ों बोरियों से लदे ट्रक का बिगड़ा बैलेंस, सड़क किनारे बैठे बेजुबान जानवर पर पलट गया पूरा वाहन, देखें Viral Video

देखें वीडियो :

इसी  दौरान बच्ची की मां के चेहरे पर एक पटाखा आकर लग जाता है, जिसके कारण वो थोड़ी जख्मी हो जाती है, पति पत्नी को तो संभालता है, लेकिन छोटी बच्ची जो चेयर पर बैठी होती है. उसपर ध्यान नहीं देता, जबकि उस समय और भी पटाखे फुट रहे होते है.

इस वीडियो को @BrahmaandKiMaa के नाम से शेयर किया गया है. इस वीडियो में बच्ची के माता -पिता की लापरवाही दिखाई दी है. इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स जमकर बच्ची के माता-पिता को लताड़ लगा रहे है.

इस दौरान वीडियो में आप देख सकते है की पीछे खड़ी एक बुजुर्ग महिला सामने आती है और बच्ची को वहां से उठाती है. परी ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा है की ,' बस थोड़ी से गलती हो गई, बहुत खुश हूं की भगवान ने मेरी बच्ची की रक्षा की. उन्होंने आगे लिखा है की ,' रॉयल एंट्री में फायर एंट्री मत करवाईये, स्पेशली बेबी के बर्थडे में. सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2024 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).