NDA में रार: बीजेपी सांसद गोपाल नारायण सिंह ने कहा- लालू जी के समय से आज तक बिहार की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ
बीजेपी सांसद गोपाल नारायण सिंह ने बुधवार को कहा कि लालू जी के समय से आज तक बिहार में मेडिकल कॉलेजों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. तब से डॉक्टरों की कमी है, न तो सरकार ने ध्यान दिया है. सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देने से कुछ हल नहीं होता, यह बिहार सरकार की कमजोरी है.