श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी इस तरह कर रहे हैं धमाल
मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने शहर का लुत्इंफ़ उठाया. इंस्टाग्राम पर हार्दिक पांड्या ने महेंद्र सिंह धोनी और मयंक अग्रवाल, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह के साथ एक फोटो शेयर की और उसे कैप्शन दिया 'ब्वॉएज डे आउट'.
भारतीय टीम को आईसीसी विश्व कप-2019 में अपना अंतिम लीग मैच शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ यहां के हेडिंग्ले मैदान पर खेलना है. लेकिन गुरुवार को खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग को छोड़कर इस शहर को घूमने का लुत्फ उठाया. बता दें कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं. भारत के आलावा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड भी सेमीफाइनल में है.
बहरहाल, मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने शहर का लुत्इंफ़ उठाया. इंस्टाग्राम पर हार्दिक पांड्या ने महेंद्र सिंह धोनी और मयंक अग्रवाल, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह के साथ एक फोटो शेयर की और उसे कैप्शन दिया 'ब्वॉएज डे आउट'.
इससे पहले, धोनी के एक फोटो जिसमें उनके अंगूठे से खून निकल रहा है, काफी वायरल हो गई थी. इस फोटो के आने से बाद से धोनी को लेकर काफी चिंताएं जताई जा रही थीं, लेकिन धोनी की चोट ठीक हो गई है और उन्हें अब कोई खतरा नहीं है.
वहीं, रोहित शर्मा ने भी रिलैक्स करते हुए एक तस्वीर साझा की है.
ज्ञात हो कि भारतीय टीम 1983 और 2011 में विश्व कप जीत चुकी हैं. वहीं, इस बार भी चैंपियन बनने के लिए टीम पूरी मेहनत कर रही हैं. वैसे टीम काफी मजबूत भी है और ये सुनहरा मौका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2019 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

