मध्यप्रदेश का सियासी नाटक: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का सनसनीखेज इल्जाम- बीजेपी 14 विधायकों को किया अगवा
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में जारी सियासी घमासान के दौरान कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल फिर मंडराने लगे हैं. दरअसल कांग्रेस ने बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया है. इसे लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. इसी कड़ी में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ( Randeep Singh Surjewala) ने आरोप लगाया है कि बीजेपी की ओर से उनके 14 विधायकों का अपहरण (Abducted) किया है. उन्होंने कहा कि इस बात की जानकारी उन्हें देना चाहिए कि इससे पहले चार्टेड प्लेन में विधायकों को गुरुग्राम कौन लाया था. इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए ट्वीट कर लिखा है कि, प्रजातंत्र_का_चीर_हरण कर सत्ता की भूख मिटाना चाहती है भाजपा. मध्यप्रदेश में माफिया हारेगा - भाजपा हारेगी - जनादेश जीतेगा! सदन के पटल पर बहुमत से क्यों भाग रही है भाजपा? आयाराम, गयाराम ही अब मध्यप्रदेश में भाजपा का एकमात्र रास्ता है! वहीं यह भी खबर आ रही है कि सभी 14 विधायक लौट आए हैं और उन्होंने सीएम कमलनाथ से मुलाकात भी की.