वायरल

Monalisa Hot Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बुक पढ़ते हुए फोटो किया शेयर तो अंदाज देख फैन्स हो गए दीवाने

मोनालिसा आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और बोल्ड फोटोज शेयर कर फैन्स के बीच चर्चा में बनी रहती हैं.

Monalisa Hot Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बुक पढ़ते हुए फोटो किया शेयर तो अंदाज देख फैन्स हो गए दीवाने
मोनालिसा (Image Credit: Instagram)

Monalisa Hot Photos: भोजपुरी की हॉट (Hot) एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) का हर अंदाज निराला होता है. अपनी अदाओं से लोगों का दीवाना बनाना इस एक्ट्रेस को बखूबी आता है. एक तरफ कोरोना वायरस के चलते मोनालिसा भी अपने घर से बाहर नहीं निकल रही हैं लेकिन हर दिन वो अपने फैन्स को अपने बारे में चर्चा करने का मौका जरूर दे रही हैं. दरअसल मोनालिसा घर पर रहते हुए भी सोशल मीडिया पर बराबर एक्टिव हैं और अपनी नई नई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं. ऐसे में एक्ट्रेस ने अब एक बार फिर अपनी बेहद ही हॉट फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने सभी को अपने बेस्ट फ्रेंड से भी मिलवाया.

दरअसल इस फोटो में मोनालिसा ने ब्लू कलर की वन पिस को पहन रखा है. अपनी इस कमाल की ड्रेस के साथ मोनालिसा ने शानदार पोज में फोटो भी क्लिक कराये हैं. जिसमें वो बुक पढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं. इस दौरान भी इस हॉट एक्ट्रेस की अदाएं उनके फैन्स के लिए कम कातिलाना नहीं है. इस फोटोज को शेयर करते हुए मोनालिसा ने बताया कि बुक उनका बेस्ट फ्रेंड है. यह भी पढ़े: मास्क पहनकर सेट पर पहुंची भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, फोटो शेयर कर कोरोना वायरस से बचकर रहने की दी सलाह

कोरोना वायरस के चलते 19 मार्च से ही फिल्म और टीवी के शूट बंद है. ऐसे में नजर 2 से दोबारा छोटे परदे पर वापसी करने वाली मोनालिसा भी अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2020 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).