टीवी

मास्क पहनकर सेट पर पहुंची भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, फोटो शेयर कर कोरोना वायरस से बचकर रहने की दी सलाह

मोनालिसा उर्फ़ अंतरा बिस्वास ने भोजपुरी के साथ और भी कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है. लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में उनके अभिनय और हॉट अंदाज ने खूब वाहवाही मिली.

मास्क पहनकर सेट पर पहुंची भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, फोटो शेयर कर कोरोना वायरस से बचकर रहने की दी सलाह
मोनालिसा नजर 2 के सेट पर (Image Credit: Instagram)

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) आए दिन सोशल मीडिया पर नए नए पोस्ट कर अपने फैन्स को एंटरटेन करती रहती हैं. आज के समय में जहां कोरोना वायरस (Coronavirus) का खौफ हर तरफ फैला हुआ है. ऐसे में अब मोनालिसा ने सभी से इस महामारी से बचकर रहने की अपील की है. ऐसे में मोनालिसा ने अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर मास्क पहने हुए फोटो शेयर की है. इसके साथ ही सभी से सावधानी बरतने की अपील की है. दरअसल मोनालिसा इन दिनों अपने टीवी शो नजर 2 की शूटिंग में बिजी हैं. मोना कई बार अपने इस सीरियल के सेट भी फोटो शेयर करती रहती हैं.

दरअसल इन फोटोज में मोनालिसा अपने कोस्टार और यूनिट के साथ नजर आ रही हैं. जहां हर कोई चेहरे पर मास्क पहने हुए दिखाई दे रहा है. इस पोस्ट के साथ ही मोनालिसा ने सभी से महामारी के दौर में सभी बचकर रहने अपील की है.

मोनालिसा उर्फ़ अंतरा बिस्वास ने भोजपुरी के साथ और भी कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है. लेकिन भोजपुरी इंडस्ट्री में उनके अभिनय और हॉट अंदाज ने खूब वाहवाही मिली. जिसके चलते वो इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस में शुमार हो गई. मोनालिसा का जलवा छोटे परदे के नामी शो बिग बॉस में भी दिखाई दे चुका है. इसी शो में उन्होंने बॉयफ्रेंड से शादी भी रचाई.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2020 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).