परिणीति चोपड़ा और श्रद्धा कपूर ने अपनी थ्रो बैक फोटो से किया हैरान, बचपन की तस्वीरें की शेयर
श्रद्धा कपूर और परिणीति चोपड़ा की फोटो उनके बचपन के समय की है. दोनों का लुक देखने के बाद लगता है ये इनके स्कूल प्ले के दौरान की होगी.
बॉलीवुड में अज थर्सडे थ्रो बैक का बोलबोला रहा. फ़िल्मी दुनिया के कई सेलेब्स अपनी पुरानी फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते दिखाई दिए. ऐसे में अब और दो नाम और जुड़ गए हैं. जिन्होंने अपनी पुरानी तस्वीरों को शेयर कर फैन्स को बेशक चर्चा मौका दिया है. दरअसल परिणीति चोपड़ा और श्रद्धा कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर अपने स्कूल टाइम की फोटो शेयर की है. इनकी मासूम फोटो को देखने के बाद किसी को भी इनपर प्यार आ जाए.
श्रद्धा कपूर और परिणीति चोपड़ा की फोटो उनके बचपन के समय की है. दोनों का लुक देखने के बाद लगता है ये इनके स्कूल प्ले के दौरान की होगी. परिणीति चोपड़ा ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि मैं और मेरे स्कूल के दोस्त प्ले के दौरान. मुझे लगता है कि अगर मैंने खुद को गंभीरता से लिया होता तो शायद एक्ट्रेस बन जाती.
तो वहीं श्रद्धा कपूर ने भी अपने स्कूल के दौरान की फोटो को शेयर किया. जिसमें श्रद्धा वाईट कलर की प्यारी से ड्रेस में नन्ही परी जैसी लग रही हैं.
आपको बता दे कि इससे पहले फरहान अख्तर ने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के सेट से पुरानी फोटो को शेयर किया था. जिसमें दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखते ही बन रही हैं. आपको बता दे कि कोरोना वायरस के चलते देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है. ऐसे में हर कोई अपने घरों पर ही रह रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2020 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

