करण जौहर ने अपने 3 साल के जुड़वां बच्चों से कोरोना वायरस को लेकर पूछा सवाल, यश और रूही का जवाब जीत लेगा आप दिल
इस वीडियो को देखने के बाद अनन्या पांडे से लेकर फराह खान तक कई सेलेबस ने इस पर कमेंट भी किये हैं.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते आज पूरी दुनिया पर संकट आ गया है. हर देश इस वायरस से अपने नागरिकों को बचाने की कोशिश में लगा पड़ा है. इंडिया (India) में भी 21 दिनों का लॉकडाउन (Lockdown) लगाकर देश में इस वायरस पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही हैं. ऐसे में बॉलीवुड सितारें भी अपने घरों पर रह रहे हैं और लोगों को इस खतरनाक वायरस से बचकर रहने की सलाह दे रहे हैं. इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) ने अपने 3 साल के जुड़वां बच्चों यश और रूही से कोरोना वायरस को लेकर सवाल पूछते दिखाई दिए. करण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है.
करण वीडियो में अपने दोनों बच्चों से कोरोना वायरस को लेकर पूछते है कि क्या दोनों ने इसके बारे में सुना है. जिस पर यश तो कुछ नहीं कहता लेकिन रूही कहती है कि मैंने पेप्पा पिग के बारे में सुना है. जिसके बाद करण दोनों से कहते हैं कि दोनों को मौजूदा हालात के बारे में बताने की ज्यादा जरूरत है. वीडियो का टॉपिक भले ही बच्चों के लिए जरा भारी हो लेकिन करण का ये वीडियो बेहद ही मस्ती भरा जरूर हैं.
View this post on Instagram
इस वीडियो को देखने के बाद अनन्या पांडे से लेकर फराह खान तक कई सेलेबस ने इस पर कमेंट भी किये हैं. आपको बता दे पीएम ने जैसे ही 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया तो करण जौहर ने भी इस उनके इस फैसले का समर्थन किया और सभी से इस वायरस के खिलाफ लड़ने की अपील की.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2020 11:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

