बॉलीवुड

फरहान अख्तर ने ऋतिक रोशन संग शेयर की जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के सेट से शर्टलेस फोटो, एक्टर ने ऐसे किया रियेक्ट

जोया अख्तर की इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.

फरहान अख्तर ने ऋतिक रोशन संग शेयर की जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के सेट से शर्टलेस फोटो, एक्टर ने ऐसे किया रियेक्ट
फरहान अखतर और ऋतिक रोशन (Image Credit: Instagram)

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते 21 दिनों के इस लॉकडाउन (Lockdown) में बॉलीवुड सेलेब्स भी पुरानी यादो को ताजा करने में जुटे हुए हैं. अभिनेता फरहान अख्तर ने भी अब फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा के सेट से फोटो शेयर की है. जिसमें वो और ऋतिक शर्टलेस को रिलेक्स बैठे हुए हैं. दरअसल साल 2011 में आई जोया अख्तर की इस एडवेंचर ड्रामा फिल्म ने दर्शकों का दिल खूब जीता था. फिल्म में फरहान, ऋतिक और अभय देओल के बीच की केमिस्ट्री सभी को काफी पसंद आई थी. ऐसे में फरहान ने उस दौर की फोटो शेयर कर पुरानी यादों को ताजा कर दिया.

इस फोटो को शेयर करते हुए फरहान ने लिखा कि थर्सडे थ्रो बैक पर आप और क्या कर सकते हैं. जिस पर ऋतिक रोशन, जोया अख्तर और कैटरीना कैफ ने बारी बारी से रिप्लाई भी किया. जाहिर है कोरोना वायरस का चलते अपने घरों बैठे सेलेबस पुरानी यादों को ताजा कर फिर करीब आ रहे हैं.

आपको बता दे कि इससे पहले आलिया भट्ट ने भी थर्सडे थ्रो बैक के चलते अपने पापा महेश भट्ट के साथ पुरानी फोटो शेयर किया था. जिसमें बाप बेटी का प्यार देखते ही बन रहा है.

आपको बता दे कि जोया अख्तर की इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता और बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर, अभय देओल, कैटरीना कैफ और कल्कि कोच्लिन मुख्य भूमिका में थे. ये अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर स्पेन की यात्रा पर जाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2020 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).