लॉस वेगास की मॉडल ने आकर्षक BOOBS पाने के लिए खर्च किए £170k
लॉस वेगास की एक मॉडल ने 3600cc साइज के बड़े और आकर्षक स्तन पाने के लिए सर्जरी पर करीब £ 170,000 (1,54,35,163 भारतीय रुपए) खर्च किए हैं. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब लॉस वेगास की 25 वर्षीय मॉडल रूबी डॉल ने ब्रेस्ट इंप्लांट का विकल्प चुना हो. इससे पहले भी उसके ब्रेस्ट को 34A कप साइज का बनाने के लिए 550cc इम्प्लांट स्तनों में डाले गए थे.
- Read in
- English
आकर्षक दिखने की चाह रखने वाली महिलाओं में ब्रेस्ट इंप्लांट (Breast implants), बट लिफ्ट सर्जरी (butt lift surgeries), होंठों और नाक की सर्जरी का सहारा लेना बेहद है. इन दिनों महिलाएं अपने शरीर को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए फिलर्स, इंप्लांट, इन्वेसिव (Invasive) और सेमी-इन्वेसिव (Semi-Invasive) सर्जरी का विकल्प चुन रही हैं. हालांकि इस तरह की सर्जरी करने वाले कई क्लीनिक पंजीकृत हैं, लेकिन अनियमित और बिना लाइसेंस वाली सेवाओं की भी कोई कमी नहीं है. अपनी इच्छा के अनुसार, अपने शरीर को आकार देने के लिए लोग पैसे पानी की तरह बहाने से भी नहीं कतराते हैं. लॉस वेगास (Las Vegas) की एक मॉडल ने 3600cc साइज के बड़े और आकर्षक स्तन पाने के लिए सर्जरी पर करीब £ 170,000 (1,54,35,163 भारतीय रुपए) खर्च किए हैं. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब लॉस वेगास की 25 वर्षीय मॉडल रूबी डॉल (Ruby Doll) ने ब्रेस्ट इंप्लांट का विकल्प चुना हो. इससे पहले भी उसके ब्रेस्ट को 34A कप साइज का बनाने के लिए 550cc इम्प्लांट स्तनों में डाले गए थे.
इसके बाद अब इस मॉडल ने 3600cc साइज के लिए ब्रेस्ट इंप्लांट करवाया है. यह मॉडल लिप फिलर्स और आईलीड (पलक) सर्जरी भी करवा चुकी है. कहा जा रहा है कि वह फ्यूचरिस्टिक बिंबो (Futuristic Bimbo) की तरह दिखना चाहती है. इस मॉडल ने डेली स्टार से कहा कि मैं हमेशा हाइपर फेमिनिन, एक्सट्रीम ब्यूटी में रही हूं. मैं जब छोटी थी, तब से ग्रेविटी-डिफाइनिंग ब्रेस्ट की चाह रही है. मैं किसी के लुक का अनुकरण नहीं करती हूं. मॉडल का कहना है कि उसके सौंदर्य का टेस्ट बहुत हद तक फ्यूचरिस्टिक बिंबो के साथ जुड़ा हुआ है. इतना ही नहीं मॉडल का कहना है कि वो पिछले पांच सालों से हर साल अपने ब्रेस्ट को बड़ा करने के लिए सर्जरी का सहारा ले रही है, तब जाकर वो 3600cc Boobs साइज तक पहुंच पाई है. यह भी पढ़ें: आकर्षक Butt की चाह महिला को पड़ी भारी, लिफ्टिंग सर्जरी के दौरान लगाया गया कुकिंग ऑयल का इंजेक्शन, हालत हुई खराब
मॉडल की तस्वीर-
View this post on Instagram
रूबी ने मीडिया पोर्टल को बताया कि वो फेटिश मॉडल और कैम गर्ल के रूप में काम करके अपने ब्रेस्ट इंप्लांटेशन का खर्च उठा रही है. उसके पास कभी कोई स्पॉनसर नहीं रहा है. उसे अतीत में स्ट्रिपिंग और कैमिंग की दुनिया में सफलता मिली है. इस कैंम गर्ल और इंस्टाग्राम फेम का कहना है कि वह अपने प्रशंसकों से प्यार करती हैं, जो उसके प्लास्टिक सर्जरी का समर्थन करते हैं.
एक और तस्वीर-
View this post on Instagram
वह कहती है कि मैंने एक प्यार करने वाला ऑनलाइव फैन-बेस हासिल किया है, जो बेहद सपोर्टिव है. वो मेरे लिए एक फैमिली की तरह हैं. मुझे सभी बैकग्राउंड, एज ग्रुप और लाइफस्टाइल के लोगों से मेरे लुक पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलती हैं. जो पुरुष मेरी और आकर्षित होते हैं उनके कमेंट में भी बहुत सम्मान होता है. यह भी पढ़ें: बड़े स्तनों ने बढ़ाई इंस्टाग्राम मॉडल की दिक्कत, 34KK Boobs वाली महिला ने बताया- कैसे अजनबी यूजर्स मैसेज कर उन्हें करते हैं परेशान
बहरहाल, रूबी यहीं नहीं रुकना चाहतीं. वो आनेवाले सालों में अपना एक बड़ा बट लिप्ट सर्जरी और बड़ा बेस्ट इंप्लांट सर्जरी करवाना चाहती हैं. मॉडल ने डेली स्टार से कहा कि भविष्य में मैं एक मध्यम आकार के बट इंप्लांट और ब्राजीलियाई बट लिफ्ट प्रक्रिया को आजमाने की योजना बना रही हूं. इसके साथ ही मैं अपने ब्रेस्ट साइज को 4600cc तक बढ़ाने का विचार कर रही हूं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2020 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

