Jennifer Lopez Files for Divorce: जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने तलाक के लिए अर्जी दी, शादी के सिर्फ 2 साल बाद होंगे अलग
सिंगर और एट्रेस जेनिफर लोपेज ने शादी के दो साल बाद अपने एक्टर पति बेन एफ्लेक से तलाक के लिए अर्जी दी है. डेक्कन हेराल्ड में छपी रिपोर्ट के अनुसार, लोपेज़ और पति बेन एफ्लेक ने बीते मंगलवार को लॉस एंजिल्स काउंटी सुपीरियर कोर्ट में तलाक के कागजात जमा किए.
Jennifer Lopez Files for Divorce: सिंगर और एट्रेस जेनिफर लोपेज़ ने शादी के दो साल बाद अपने एक्टर पति बेन एफ्लेक से तलाक के लिए अर्जी दी है. डेक्कन हेराल्ड में छपी रिपोर्ट के अनुसार, लोपेज़ और पति बेन एफ्लेक ने बीते मंगलवार को लॉस एंजिल्स काउंटी सुपीरियर कोर्ट में तलाक के कागजात जमा किए. इस जोड़े ने जुलाई 2022 में लास वेगास के एक वेडिंग चैपल में शादी की की, जो एक हाई-प्रोफाइल रोमांस के लगभग दो दशक बाद हुआ था. साल 2000 की शुरुआत में 'बेनिफ़र' नाम से मशहूर यह जोड़ा सेलिब्रिटी जगत में सबसे चर्चित जोड़ा था, जिसके रिश्ते की पहचान उनकी लग्जरी कारों और 6.1 कैरेट की बड़ी गुलाबी हीरे की सगाई की अंगूठी से होती थी.
तलाक के संबंध में लोपेज़ और बेन एफ्लेक ने अब तक कोई भी बयान नहीं दिया है. कानूनी दस्तावेजों में लोपेज़ ने बताया है कि वे 26 अप्रैल, 2024 को अलग हो गए.
ये भी पढें: बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों को ऐसे कहा धन्यवाद
बता दें, जेनिफर लोपेज़ और बेन एफ्लेक ने दो शादियां कीं थी. उन्होंने 16 जुलाई, 2022 को लास वेगास में शादी की. मुश्किल से एक महीने बाद, 20 अगस्त, 2022 को लोपेज और बेन ने जॉर्जिया में पारंपरिक शादी की. जेनिफर लोपेज़ अपने पूर्व पति मार्क एंथनी से 16 वर्षीय जुड़वा बच्चों एम्मे और मैक्स की मां हैं. वहीं, बेन एफ्लेक अपनी पूर्व पत्नी जेनिफर गार्नर से तीन बच्चों वायलेट, सेराफिना और सैमुअल के पिता हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2024 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

