बिहार विधानसभा चुनाव 2020: दिल्ली की हार के बाद क्या बीजेपी बदलेगी अपनी रणनीति? आक्रामक हिंदुत्व से नीतीश कुमार को हो सकता है परहेज
ल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद बीजेपी में इस वक्त मंथन का दौर शुरू है. बीजेपी के आलाकमान समझ नहीं पा रहे हैं की कैसे देश की एक बड़ी पार्टी होने के बाद भी क्षेत्रीय पार्टी से शिकस्त खा गई. वैसे बीजेपी के लिए हार का यह सिलसिला 2018 से शुरू हो गया था. बीजेपी के हाथों से मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड समेत दिल्ली जैसे कुल 6 राज्य निकल गए. अब सवाल उठता है कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए बीजेपी किस रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी. अब तक के चुनाव में बीजेपी हिंदुत्व का मुद्दा लेकर जा रही है. मंदिर, पाकिस्तान पर ज्यादा फोकस किया था.