बॉलीवुड

इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम का ट्रेलर हुआ रिलीज, एक बार फिर लोटपोट होने के लिए हो जाइए तैयार

कैंसर का इलाज कराने के बाद दोबारा स्क्रीन पर लौटे इरफ़ान को इस चुलबुले अंदाज में देखना फैंस के लिए भी किसी ट्रीट से कम नहीं होने जा रहा है.

इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम का ट्रेलर हुआ रिलीज, एक बार फिर लोटपोट होने के लिए हो जाइए तैयार
अंग्रेजी मीडियम ट्रेलर (Image Credit: YouTube)

कैंसर का इलाज कराने के बाद इरफान खान (Irrfan Khan) के अभिनय का दम जिस फिल्म से नजर आने जा रहा है वो है अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium). पिछले काफी समय इस फिल्म को लेकर चर्चा चल रही है. फिल्म में इरफान खान के साथ करीना कपूर खान, राधिका मदान, दीपक डोबरियाल और पंकज त्रिपाठी नजर आने जा रहे है. इस बार फिल्म की कहानी देश के साथ विदेश में सेट की गई हैं. इरफान खान अपनी बेटी को पढ़ाने के लिए इंग्लैंड (England) भेजना चाहते हैं. लेकिन पढ़ाई में लगने वाले खर्च की रकम जानकार उनके होश उड़ जाते हैं. इस मुहीम में इरफान कामयाब हो पाएंगे या नही ये सब कुछ इस ट्रेलर में देखने को मिल रहा है.

फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है. इरफान खान और दीपक डोबरियाल के बीच का डायलॉग बेहद ही एंटरटेनिंग है. जबकि पुलिस ऑफिसर बनी करीना कपूर का अंदाज भी देखते बनता हैं. राधिका मदान फिल्म में इरफान की बेटी का किरदार निभा रही हैं. ट्रेलर में उनके बोलने का अंदाज काफी अलग दिखाई दे रहा है. आप भी देखिए फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर.

फिल्म का ट्रेलर देख कहा जा सकता है कि इसमें कॉमेडी के साथ इमोशन का मसाला भी जमकर मारा गया है. जो इसे एक फैमिली पिक्चर बनाएगा. तो वहीं कैंसर का इलाज कराने के बाद दोबारा स्क्रीन पर लौटे इरफ़ान को इस चुलबुले अंदाज में देखना फैंस के लिए भी किसी ट्रीट से कम नहीं होने जा रहा है. इस फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 20 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2020 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).