मध्यप्रदेश: कमलनाथ सरकार ने कर्मचारियों को नसबंदी का दिया था टारगेट, विरोध के बाद लिया वापस
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कमलनाथ सरकार (Kamal Nath govt) ने नसबंदी को लेकर जारी फरमान वापस ले लिया है. दरअसल स्वास्थ्य विभाग को दिया गया नसबंदी वाला आदेश सियासी रंग ले चूका था और विपक्ष ने सीएम कमलनाथ (Chief Minister Kamal Nath) पर हमला शुरू कर दिया था. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि, मध्यप्रदेश में अघोषित आपातकाल है. क्या ये कांग्रेस का इमर्जेंसी पार्ट-2 है? एमपीएचडब्ल्यू (Male Multi Purpose Health Workers) के प्रयास में कमी हो, तो सरकार कार्रवाई करे, लेकिन लक्ष्य पूरे नहीं होने पर वेतन रोकना और सेवानिवृत्त करने का निर्णय, तानाशाही है.