Mujhse Shaadi Karoge: संजना गलरानी ने जसलीन मथारू के छोटे कपड़े पहनने पर साधा निशाना, जमकर हुई कहासुनी (Video)
शो में जसलीन और पारस के बीच बॉन्डिंग बढती जा रही हैं. ऐसे में वो बाकी कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर दे रही हैं.
शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) के शो मुझसे शादी करोगे (Mujhse Shaadi Karoge) की शुरुआत हो चुकी है. जैसा की उम्मीद की जा रही थी शो के शुरू होने के साथ ही इसमें हंगामा भी शुरू हो चुका है. घर में नया ड्रामा शुरू हुआ है संजना गलरानी और जसलीन मथारू के बीच. दरअसल संजना ने जसलीन के छोटे कपड़ों को लेकर तंग कसा जिसे सुनने के बाद जसलीन बुरी तरह से नाराज हो जाती हैं. जिसके बाद दोनों के बीच जमकर कहासुनी शुरू हो जाती हैं. इनकी इस लड़ाई का अब प्रोमो में सामने आ चुका है
प्रोमो की शुरुआत में जसलीन पहले संजना से पूछती हैं कि उसे उनकी छोटे कपड़ों से क्या दिक्कत है? जिसपर संजना कहती हैं कि ऐसे कपड़ों पहनोगे तो शादी कौन करेगा? जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो जाती है. जहां जसलीन कहती हैं कि वो ऐसे ही कपड़े पहेंगी जिसे शादी करना है वो करेगा. जिसके बाद इनके इस कैट फाइट में पूरा घर शामिल हो जाता है. जहां ज्यादातर लोग जसलीन को सपोर्ट करते दिखाई दिए.
View this post on Instagram
आपको बता दे कि शो में जसलीन और पारस के बीच बॉन्डिंग बढती जा रही हैं. ऐसे में वो बाकी कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर दे रही हैं. पारस और जसलीन ने अपने डांस मूव से भी खूब सनसनी फैलाई है. तो वहीं शहनाज गिल अभी दूल्हा तलाशने की तलाश में सभी की खूब क्लास लगा रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2020 08:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

