बॉलीवुड

मशहूर सिंगर मीका सिंह की मैनेजर सौम्या खान ने किया था सुसाइड, पुलिस ने किया खुलासा

जानकरी के मुताबिक सौम्या पारिवारिक समस्या से गुजर रही थी. जिसके बाद अब पुलिस ने बताया कि सौम्या ने नींद की गोलियां खाकार जान दी है.

मशहूर सिंगर मीका सिंह की मैनेजर सौम्या खान ने किया था सुसाइड, पुलिस ने किया खुलासा
मीका सिंह (Photo Credits: Twitter)

मशहूर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) की मैनेजर सौम्या खान (Saumya Khan) की 2 फरवरी को मौत हो गई. जिस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया है की सौम्या खान ने नींद की गोलियां खाकर सुसाइड किया हैं. मुंबई मिरर से बात करते इंस्पेक्टर पी भोसले ने बताय कि सौम्या खान की बॉडी म्हाडा कॉलोनी के बंगलों नंबर 19 के पहले मंजिल पर मिली थी. उन्होंने नींद की गोलियां डिप्रेशन के चलते खाई थी. इसके साथ पोस्टमार्टम में किसी भी तरह की दूसरी घटना की जानकारी नहीं मिलती है.

इसके साथ भोसले ने बताया कि जानकरी के मुताबिक सौम्या पारिवारिक समस्या से गुजर रही थी. मौत से पहले सौम्या ने पार्टी भी की थी. जिसके बाद सुबह 7 बजे लौटी और भी स्टूडियो के पहले मंजिल पर सो गई. लेकिन जब वो देर रात 10 बजे तक नीचे नहीं आई तो वहां मौजूद स्टाफ जानकारी के लिए पहले मंजिल पर गया जहां सौम्या गिरी पड़ी थी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

सौम्या की मौत के बाद सिंगर मीका सिंह ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए सभी को दी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2020 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).