बिग बॉस 13: माहिरा शर्मा को मोस्ट फैशनेबल कंटेस्टेंट के लिए मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
माहिरा शर्मा को बिग बॉस में मोस्ट फैशनेबल कंटेस्टेंट रहने के चलते ये अवॉर्ड दिया गया है. जिसके बाद उनकी खुशी देखने लायक है.
बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में बतौर कंटेस्टेंट रह अपना दम दिखाने वाली माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) भले ही शो ना जीत पाई हो. लेकिन टीवी की इस एक्ट्रेस ने एक बेहद ही नामी अवॉर्ड अपने नाम किया है. माहिरा शर्मा को बिग बॉस में मोस्ट फैशनेबल कंटेस्टेंट (Most Fashionable Contestant) रहने के चलते ये अवॉर्ड दिया गया है. दरअसल घर के अंदर माहिरा शर्मा ने अपनी एक अलग ही पहचान बना रखी थी. शुरुआत में तो उनकी गिनती एक कमजोर कंटेस्टेंट के तौर पर होती थी. लेकिन पारस छाबड़ा के साथ उनकी दोस्ती फिर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी लड़ाई ने उन्हें काफी पॉपुलारिटी दी. जिसके बाद शहनाज गिल, रश्मि देसाई और असीम रियाज के साथ झगड़े ने माहिरा को एक ग्रुप का मजबूत सदस्य बना दिया.
हालांकि पारस छाबड़ा के साथ उनकी दोस्ती ने सभी को काफी कंफ्यूज किया. दोनों का रिश्ता घर के बाहर दोस्ती से बढ़कर दिखाई दे रहा था जबकि दोनों ऐसा मानने से इनकार करते रहे. तो वहीं माहिरा को घर में पारस की परछाई के तौर पर भी बुलाया गया. शायद इसी का नतीजा रहा जो वो टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बना पाई और शो से बाहर हो गई.
हालांकि घर से बाहर आने के बाद माहिरा ने अपने उपर लगे कई इल्जाम का खुलकर जवाब दिया. माहिरा के मुताबिक घर में पारस छाबड़ा और सिद्धार्थ शुक्ला ही उनके सबसे अच्छे दोस्त रहें हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2020 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

