मिस्टर इंडिया की रीमेक बनाने जा रहे अली अब्बास जफर पर सोनम कपूर ने साधा निशाना, कह दी ये बात
सोनम ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि वो और उनके पापा अनिल कपूर को मिस्टर इंडिया के रीमेक के बारे में पता नहीं है. ये बेहद अपमानजनक है.
हाल ही में डायरेक्टर अली अब्बास जफ़र (Ali Abbas Zafar) ने ट्वीट कर सभी को बताया कि 1987 को आई कल्ट फिल्म मिस्टर इंडिया (Mr. India) की ट्रिलॉजी बनाने जा रहे हैं. जिसे लेकर बेहद उत्साहित हैं. उनके इस ट्वीट के बाद मानों इंडस्ट्री में भूचाल सा आ गया. क्योंकि फिल्म मिस्टर इंडिया से जुड़े रहे कई अहम सदस्यों को इस बारे में कोई जानकारी तक नहीं है. ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर (Shekhar Kapur) ने पहले ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने बताया कि मिस्टर इंडिया 2 के लिए उनसे किसी ने ना तो पूछा है और ना ही मेंशन किया है. जिसके बाद अब फिल्म के हीरो रहे अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने भी ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए मेकर्स पर निशाना साधा है.
सोनम ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि वो और उनके पापा अनिल कपूर को मिस्टर इंडिया के रीमेक के बारे में पता नहीं है. इसके साथ सोनम ने कहा कि ये बेहद अपमानजनक है कि फिल्म के दो अहम पिलर रहे शेखर अंकल और अनिल कपूर से इस बारे में बात तक नहीं की गई. सोनम ने मेकर्स पर निशाना साधते हुए कहा कि वो इतनी महान फिल्म के बारे में ना सोचकर सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर एक बड़े वीकेंड के लिए भाग रहे हैं. ये रहा सोनम का ट्वीट.
FYI pic.twitter.com/YRmrny8VeW
— Sonam K Ahuja (@sonamakapoor) February 22, 2020
जाहिर है जो फिल्म हर भारतीय सिनेप्रेमियों के दिल में बसती हो उसके रीमेक में अगर फिल्म से जुड़े अहम सदस्यों की कोई भूमिका ना हो तो ये किसी के भी मन को ठेस पहुंचाने के लिए काफी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2020 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

