The He-Man of India Passes Away: अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण का निधन, इलाज के दौरान हार्ट अटैक से गई जान; Salman Khan की फिल्म 'टाइगर 3' में आए थे नजर
भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाले प्रसिद्ध बॉडीबिल्डर और अभिनेता वरिंदर घुम्मण का आकस्मिक निधन हो गया है. मूल रूप से जालंधर, पंजाब के रहने वाले वरिंदर को 'द हीमैन ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता था.
International Bodybuilder Varinder Ghuman Passes Away: भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाले प्रसिद्ध बॉडीबिल्डर और अभिनेता वरिंदर घुम्मण का आकस्मिक निधन हो गया है. मूल रूप से जालंधर, पंजाब के रहने वाले वरिंदर को 'The He-Man of India' के नाम से जाना जाता था. बताया जा रहा है कि वह हाथ के एक छोटे से ऑपरेशन के लिए अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital, Amritsar) गए थे, लेकिन ऑपरेशन के दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई.
2009 में मिस्टर इंडिया का खिताब (Mr. India Title) जीतने वाले वरिंदर सिंह घुम्मण दुनिया के पहले शुद्ध शाकाहारी पेशेवर बॉडीबिल्डर (Vegetarian Professional Bodybuilders) माने जाते थे.
अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मण का निधन
Saddened by the passing of Punjabi actor and bodybuilder Varinder Ghuman Ji due to a heart attack. May Waheguru Ji grant peace to his departed soul and strength to his family to bear this immense loss. #RIP #VarinderGhuman pic.twitter.com/mImuJnRuk1
— Rana Inder Partap Singh (@RanaInderParta1) October 9, 2025
'टाइगर 3' में नजर आएंगे वरिंदर घुम्मण
उन्होंने मिस्टर एशिया प्रतियोगिता (Mr. Asia Competition) में दूसरा स्थान हासिल किया और IFBB प्रो कार्ड पाने वाले पहले भारतीय बॉडीबिल्डर थे. 2011 में, उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ग्रां प्री में सफलता हासिल की. वरिंदर न केवल एक बॉडीबिल्डर थे, बल्कि एक अभिनेता भी थे.
उन्होंने पंजाबी फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड में भी काम किया. वह "कबड्डी वन्स अगेन (Kabaddi Once Again)", "मरजावां (Marjaavaan)" और सलमान खान की फिल्म "टाइगर 3 (Tiger 3)" में नजर आए थे.
खेल और फिल्म उद्योग में शोक की लहर
उनके आकस्मिक निधन की खबर से पंजाब के खेल जगत और फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है. खिलाड़ी और प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. वरिंदर घुम्मण ने अपने संघर्ष और फिटनेस के प्रति जुनून से लाखों युवाओं को प्रेरित किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2025 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

