साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
26 अक्टूबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा को लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, यात्रा का योग है. लेकिन गाड़ी संभालकर चलाएं. वृषभ-आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें.
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही सूबे में सरकार बनाने को लेकर मीडिया में खबरें लगातार आ रही थी. देश की राजधानी दिल्ली में दुष्यंत चौटाला की गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हुई मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में गठबंधन का ऐलान किया गया.
जम्मू-कश्मीर के गवर्नर सत्यपाल मलिक का ट्रांसफर कर दिया गया है. उन्हें अब गोवा भेज दिया गया है. सत्यपाल मलिक को गोवा का नया राज्यपाल बनाया गया है. वहीं गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी मिली है. केंद्र सरकार के जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जानें के फैसले के बाद से ही सत्यपाल मलिक ने मजबूती से मोदी सरकार का पक्ष सबके सामने रखा था.
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए है. बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही पार्टियों को बहुमत नहीं मिला है. गोपाल कांडा के समर्थन देने को लेकर बीजेपी की दिग्गज नेता उमा भारती ने सवाल खड़े किये है. उमा भारती ने लगातार कई ट्वीट्स कर इसका विरोध किया है. उन्होंने कहा है कि मुझे जानकारी मिली है कि गोपाल कांडा नाम के निर्दलीय विधायक ने हमें समर्थन देने का ऐलान किया है.
25 अक्टूबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल- मेष-आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. वृषभ-आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. मिथुन-आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी.
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बीजेपी का राज है. जिले के अंतर्गत तीन विधानसभा सीटें आती हैं, इन तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है. साल 2014 के विधानसभा चुनावों में मोदी लहर में रेवाड़ी जिले की तीनों ही विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था.
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव की 11 सीटों के नतीजे आज आनेवाले है. बताना चाहते है कि इन सीटों पर वोटिंग 21 अक्टूबर को हुई थी. 11 सीटों में चित्रकूट की मानिकपुर, सहारनपुर की गंगोह, अलीगढ़ की इगलास, रामपुर, लखनऊ (कैंट), बाराबंकी की जैदपुर, कानपुर की गोविंदनगर, बहराइच की बलहा , प्रतापगढ़, मऊ की घोसी और अंबेडकरनगर की जलालपुर विधानसभा का समावेश है.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है. साथ ही चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए है.मानखुर्द-शिवाजीनगर से एसपी के मुंबई अध्यक्ष अबू आजमी ने शुरू से ही बढ़त बना रखी है तो भिवंडी ईस्ट से रईस शेख आगे चल रहे है. बता दें कि अगर ये रुझान सही साबित हुए तो एसपी सूबे में एक सीट से सीधे दो सीटों पर पहुंच जाएगी.
यूपी की 11 विधानसभा सीटों के लिए सुबह से वोटों की गिनती शुरू है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के लिए अच्छी खबर सामने सामने आ रही है. बता दें कि बाराबंकी की जैदपुरसीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार गौरव कुमार ने बीजेपी के अंबरीश को हराया है. समाजवादी पार्टी के गौरव कुमार को 78 हजार 172 वोट मिले है. बीजेपी उम्मीदवार अंबरीश को 74 हजार वोट मिले है.
यूपी की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के मद्देनजर वोटों की गिनती शुरू है. सूबे में हो रहे उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है. रुझानों में कांग्रेस का खाता खुलता दिखाई दे रहा है. सहारनपुर की गंगोह सीट से नोमान मसूद अजहर आगे चल रहे है. उन्हें अब तक 50 हजार 191 वोट मिले है. बीजेपी के कीरत सिंह को 36 हजार वोट मिले है.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर वोटों की गिनती शुरू है. वही दूसरी तरफ शुरूवाती रुझानों में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन 160 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को 90 से ज्यादा सीटें मिलती दिखाई दे रही है. लगातार आ रहे रुझानों से गदगद शिवसेना ने सीएम पद को लेकर अपना दावा पेश कर दिया है.
यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए शुरूवाती रुझान आने शुरू हो गए है. जिसमे बीजेपी को कोई खास फायदा होता नहीं दिख रहा है. 11 सीटों के विधानसभा उपचाव का नतीजे आज आनेवाले है. इन 11 सीटों में बीजेपी को एसपी, बीएसपी और कांग्रेस कड़ी टक्कर दे रहे है. फिलहाल चार सीटों के शुरूआती रुझान सामने आए है.
24 अक्टूबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल- मेष- आज के दिन अपनों के साथ टकराव होगा, बेकार चीजों में पैसा खर्च होगा. आज महिलाओं से ना उलझें और समय का सदुपयोग करें. वृषभ-आज आप गलत कार्यों से दूर रहें और बेफिजूल खर्च ना करें. अपनी सेहत सुधारें और मन लगाकर काम करें.
23 अक्टूबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल- मेष- आज आप जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें. सेहत अच्छी रहेगी, काल्पनिक दुनिया में खोए रहेंगे. वृषभ- आज आपका हर काम बनेगा, ऑफिस में सहकर्मीयों का सहयोग मिलेगा.परिवार में सुख-शांति रहेगी और सेहत अच्छी रहेगी.
देश की अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र की मोदी सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर बनी हुई है. कांग्रेस मंदी को लेकर सरकार पर हमलावर है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. विपक्ष की भूमिका पर काबिज कांग्रेस मंदी को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन कर मोदी सरकार को घेरने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस इस प्रदर्शन को लेकर अन्य विपक्षी दलों को अपने साथ लेने जा रही है.
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के वोटिंग सोमवार सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 6 बजे खत्म हो गई. इसके बाद से अलग-अलग चैनलों के एग्जिट पोल सामने आए. इसी बीच आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल आज यानि मंगलवार को सामने आए है. आजतक के एग्जिट पोल में कांग्रेस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है तो बीजेपी को काफी नुकसान होता दिखाई दे रहा है.
चीन की स्मार्टफोन मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी ने हाल में लॉन्च हुए मोबाइल फोन की सेल को लेकर एक बड़ा फैसला किया है. बताना चाहते है कि ग्राहकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए शाओमी ने रेडमी नोट 8 सीरीज के अपने स्मार्टफोन को दोबारा सेल करने जा रही है. शाओमी की यह सेल 25 अक्टूबर से शुरू होगी
22 अक्टूबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल-मेष-आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. कोई भी फैसला सोच समझकर लें. किसी से ना उलझें. वाणी पर संयम रखें. वृषभ-आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. बॉस से विवाद होगा
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग सोमवार सुबह सुबह 7 बजे से शुरू हो गयी है. सूबे की 288 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं.बताना चाहते कि शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे. इस बार चुनाव में 235 महिलाओं सहित 3,237 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है .राज्य के प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री सीएम देवेंद्र फडणवीस, अशोक चह्वाण तथा पृथ्वीराज चह्वाण, बेटे आदित्य ठाकरे का समावेश है.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सोमवार शाम 6 बजे खत्म हो गया. इसके बाद न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल सामने आए है. मुंबई में एआईसीसी के महासचिव अविनाश पांडे का कहना है कि हम सुबह से ही वॉर रूम में बैठे हुए थे. इस दौरान हमें लगातार जानकारी मिल रही थी कि कई ईवीएम ठीक से चल नहीं रहे थे. इसके साथ ही कई जगहों पर ईवीएम मशीन को बदला भी गया है.