लाइफस्टाइल

राशिफल 25 अक्टूबर 2019: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

25 अक्टूबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल- मेष-आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. वृषभ-आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. मिथुन-आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी.

राशिफल 25 अक्टूबर 2019: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

25 अक्टूबर 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल-

मेष-आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.

शुभ दान - इत्र का दान करें.

शुभ अंक - 3

वृषभ-आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे.

शुभ दान - गाय को रोटी खिलाएं.

शुभ अंक - 5

मिथुन-आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.दोस्त से विवाद हो सकता है.

शुभ दान - किसी असहाय की आर्थिक मदद करें.

शुभ अंक -2

कर्क-आज आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.माता-पिता की कोई बात आज ना टालें.

शुभ दान - मजदूरों को कंबल दान करें.

शुभ अंक - 4

सिंह-आज आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.शुभ समाचार मिल सकता है.

शुभ दान - रक्तदान करें.

शुभ अंक - 8

कन्या-आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ दान - मंदिर निर्माण में सहयोग करें.

शुभ अंक -6

तुला-आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.

शुभ दान - वृद्धाश्रम में कपड़े दान करें.

शुभ अंक - 1

वृश्चिक-आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.

शुभ दान - जरूरतमंद को कंबल दान करें.

शुभ अंक - 7

धनु-आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.वाणी पर संयम रखें.

शुभ दान - चीनी का दान करें.

शुभ अंक - 3

मकर-आज कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.

शुभ दान - लाल कपड़े दान करें.

शुभ अंक -5

कुंभ-आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी. किसी से ना उलझें.

शुभ दान - चावल का दान करें.

शुभ अंक - 9

मीन- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा.

शुभ दान - मंदिर के पुजारी को कपड़े और दक्षिणा दें.

शुभ अंक - 7

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2019 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).