साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
पराली जलाने को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक्शन मोड़ में नजर आ रही है. यही कारण है कि राज्य के मुख्य सचिव ने आदेश दिया है कि सूबे में पराली जलाने का कोई भी वाकया न हो. यूपी उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी (Chief Secretary Rajendra Kumar Tiwari) ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि फसलों की कटाई के तुरंत बाद पराली को मौके पर ही डिकम्पोज कराने के लिए जरूरी तमाम व्यवस्था को लागू किया जाए.
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तरफ से मतदाताओं को लुभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं. वैसे सूबे में प्रमुख मुकाबला आरजेडी-कांग्रेस (RJD-Congress) गठबंधन बनाम जेडीयू-बीजेपी (JDU-BJP) है. साथ ही सूबे में तीसरा मोर्चा भी उभर कर सामने आया है. दूसरी तरफ शिवसेना (Shiv Sena) भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने जा रही है.
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा हाल ही में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किये गए टनल को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है. मनाली (Manali) को लाहौल स्पीति से जोड़ने वाली अटल टनल (Atal Tunnel) को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है. पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम की शिलान्यास पट्टिका को हटाया गया है.
हमारे देश में गाय के गोबर को लेकर समय-समय पर कई तरह के दावे किये जाते रहते हैं जिन्हें लेकर विवाद भी खड़ा होता है. इसी कड़ी में एक बार फिर गाय के गोबर को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है. यह दावा राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की तरफ से किया गया है. आरकेए) के अध्यक्ष वल्लभभाई कथीरिया का कहना है कि गाय का गोबर रेडिएशन है.
भारत-चीन के बीच बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. दोनों देशों की तरफ से इस मसले पर कई स्तर की बातचीत हुई है. बावजूद इसके अब तक कोई हल नहीं निकल सका है. इसी कड़ी में सोमवार को भारत-चीन के बीच कमांडर स्तर की बातचीत हुई है. यह बातचीत 11 घंटे तक चली बावजूद इसके अब तक कोई अच्छी खबर सामने नहीं आयी है.
राशिफल 13 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष. आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. वृषभ. आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. मिथुन.आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा.
देश में एक तरफ कोरोना वायरस महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है तो दूसरी तरफ अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र की सरकार सवालों के घेरे में है. हालांकि इन तमाम विवादों के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था में तेजी आए इसके लिए कई बड़े फैसले लिए हैं. बताना चाहते हैं कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज एक प्रेस वार्ता के जरिए अर्थव्यवस्था में तेजी आए इसे लेकर एलटीसी सहित कई घोषणाएं की हैं.
बिहार में एक तरफ चुनाव की तैयारियां शुरू हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी को एक तगड़ा झटका लगा है. दरअसल बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के विधायक विनोद कुमार सिंह का निधन हो गया है. उन्होंने राजधानी दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली. जानकारी के अनुसार सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे.
मायानगरी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि मुंबई में ग्रीड फेल हो गई है. जिससे मुंबई में बिजली गुल हो गई है. आलम यह है कि कोलाबा, शिवड़ी, वडाला, ठाणे सहित कई इलाकों में बिजली नहीं है. वहीं बेस्ट ने भी बताया कि बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट से ग्रिड फेल हुआ है. वहीं पुरे मसले पर अडानी समूह ने प्रतिक्रिया देते हुआ कहा कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम जारी है.
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी नेता अपनी तरफ से वोटरों को अपने पक्ष में करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. राज्य का यह चुनाव कई मायनों को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के लिए खास है. इस चुनाव में दोनों की साख दांव पर लगी हुई है. इसी बीच आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बीजेपी-जेडीयू गठबंधन पर हमला बोला है. उन्होंने मुज़फ्फरपुर बालिका गृह कांड को लेकर दोनों पर निशाना साधा है.
देश में एक तरफ कोरोना वायरस महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है तो दूसरी तरफ कांग्रेस हर मोर्चे पर सरकार को घेरती नजर आ रही है. चाहे बढ़ते कोरोना के मामले हों या फिर चीन के साथ बॉर्डर पर तनाव. कांग्रेस की तरफ से मोर्चा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने खोला हुआ है. इसी बीच एक बार फिर राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था और जीएसटी को लेकर सरकार पर हमला बोला है.
देश में कोरोना महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है तो दूसरी तरफ हमेशा की तरफ एक बार राजधानी दिल्ली की हवा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने का असर दिल्ली पर दिखाई पड़ रहा है. जिसका नतीजा यह है कि राजधानी में वायु प्रदुषण बड़ी तेजी से बढ़ता जा रहा है. आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते है कि सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों में एअर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआई) का स्तर 250 के पार चला गया है.
राशिफल 12 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष-माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें। कानूनी मामलों से दूर रहें. वृषभ-सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा.
राशिफल 11 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज नया काम शुरू ना करें, विवादों से दूर रहें. बच्चों के पीछे पैसा खर्च होगा. वृषभ- आज आप अधिकारियों से ना उलझें, फिजूलखर्च ना करें. विवादों से दूर रहें.
राशिफल 10 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा. शुभ समाचार मिलने की संभावना है. वृषभ- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा. मिथुन- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है.
देश में एक तरफ कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. दूसरी तरफ कांग्रेस हर मोर्चे पर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र पर हमलावर है. चाहे मसला बॉर्डर से जुड़ा हो या फिर अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, कोरोना के बढ़ते मामले हो कांग्रेस केंद्र को आड़े हाथ लेती आ रही है. इसी कड़ी में कांग्रेस ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है. कांग्रेस ने कहा कि भाजपा राज में देश कई संकटों से गुजर रहा है लेकिन प्रधानमंत्री खुद के प्रचार में व्यस्त हैं.
उत्तर प्रदेश में आपराधिक मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. हत्या, लूटपाट और बलात्कार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. हाथरस में दलित लड़की के साथ हुई हैवानियत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक मामला यूपी के बरेली से सामने आया है. इस मामले से साफ है कि आरोपियों के मन में कानून का कोई खौफ नहीं है. बरेली में एक नाबालिग लड़की के साथ मनचलों ने पहले छेड़छाड़ की और फिर उसका वीडियो भी बनाया.
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव कई मायनों में ज्योतिरादित्य सिंधिया का भविष्य तय करने वाले हैं. इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान की साख दांव पर लगी हुई है. बीजेपी ने सिंधिया के साथ कांग्रेस को अलविदा कहने वाले सभी विधायकों को टिकट थमाया है. यही कारण है कि दोनों तरफ से बयानबाजी का दौर शुरू है. कमलनाथ एक तरफ सिंधियां और शिवराज पर हमलावर हैं तो दूसरी तरफ सीएम चौहान हर मोर्चे पर कांग्रेस की सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं.
राशिफल 9 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. वृषभ- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. मिथुन-आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा.
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है. उनके बेटे और सांसद चिराग पासवान ने निधन की जानकारी ट्वीट कर दी है. इससे पहले फेफड़ों में इन्फेक्शन और किडनी संबंधित बीमारी की वजह से पासवान को राजधानी दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके निधन के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है.