लाइफस्टाइल

राशिफल 9 अक्टूबर 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन

राशिफल 9 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. वृषभ- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. मिथुन-आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा.

राशिफल 9 अक्टूबर 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल (Photo Credits : File Photo)

राशिफल 9 अक्टूबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल-

मेष-आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है. लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. विरोधी नुकसान पहुंचाएंगे, वाणी पर संयम रखें.

शुभ उपाय- पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करें.

वृषभ- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. ऑफिस में बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.

शुभ उपाय- पर्स में सफेद फूल रखें.

मिथुन-आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा. किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है, यात्रा में रुकावट आएगी. किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है.

शुभ उपाय- मां दुर्गा को श्रृंगार सामग्री अर्पित करें.

कर्क- आज आपको धन लाभ होगा, नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकावट के पूरे होंगे. परिवार से मनमुटाव हो सकता है.

शुभ उपाय- छोटी बच्ची को खीर खिलाएं.

सिंह- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है, नौकरीपेशा को लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, यात्रा का योग है. जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.

शुभ उपाय- बताशे का प्रसाद बांटें.

कन्या- आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे. जमीन-जायदाद के पेपर्स बनवाते समय सावधानी बरतें. बॉस से विवाद हो सकता है.

शुभ उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालकर नहाएं.

तुला-आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. परिवार और दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. गाड़ी संभालकर चलाएं.

शुभ उपाय- तुलसी के पौधे की पूजा करें.

वृश्चिक- आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. सेहत बिगड़ सकती है और खर्च भी बढ़ेगा. कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना लें.

शुभ उपाय- किसी असहाय को हलवा-पूड़ी खिलाएं.

धनु- आज आपको परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा, यात्रा पर जाएंगे. शुभ समाचार मिलने की संभावना है, तनाव दूर होगा.परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते है.

शुभ उपाय- गुड़ खाकर घर से निकलें.

मकर- आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. सोच-समझकर काम करेंगे तो ही सफलता मिलेगी. किसी से ना उलझें.

शुभ उपाय- लक्ष्मी मंदिर में लाल फूलों की माला चढ़ाएं.

कुंभ- आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें, वाणी पर काबू रखें और सेहत संभालें. दोस्त से मुलाकात हो सकती है.

शुभ उपाय- घर में किसी बुजुर्ग महिला को कोई गिफ्ट दें.

मीन- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. बॉस से विवाद होगा. बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी. तबियत का विशेष ध्यान रखें.

शुभ उपाय- नहाने के पानी में पीला फूल डालकर नहाएं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).