देश

Bihar Assembly Election 2020: तेज प्रताप यादव ने बीजेपी-जेडीयू पर साधा निशाना, कहा-बेईमान जनादेश लूटेरों को बिहार से भगाना है

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी नेता अपनी तरफ से वोटरों को अपने पक्ष में करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. राज्य का यह चुनाव कई मायनों को नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के लिए खास है. इस चुनाव में दोनों की साख दांव पर लगी हुई है. इसी बीच आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बीजेपी-जेडीयू गठबंधन पर हमला बोला है. उन्होंने मुज़फ्फरपुर बालिका गृह कांड को लेकर दोनों पर निशाना साधा है.

Bihar Assembly Election 2020: तेज प्रताप यादव ने बीजेपी-जेडीयू पर साधा निशाना, कहा-बेईमान जनादेश लूटेरों को बिहार से भगाना है
तेजप्रताप यादव (Photo Credits: PTI)

पटना, 12 अक्टूबर. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Election 2020) के मद्देनजर सभी नेता अपनी तरफ से वोटरों को अपने पक्ष में करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. राज्य का यह चुनाव कई मायनों को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के लिए खास है. इस चुनाव में दोनों की साख दांव पर लगी हुई है. इसी बीच आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने बीजेपी-जेडीयू (BJP-JDU) गठबंधन पर हमला बोला है. उन्होंने मुज़फ्फरपुर बालिका गृह कांड को लेकर दोनों पर निशाना साधा है.

बता दें कि आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बेईमान जनादेश लूटेरों को बिहार से भगाना है और मुज़फ्फरपुर बालिका गृह कांड से कलंकित बिहार को बचाना है. हैश टैग Boycott_BJP_JDU. वैसे तेज प्रताप इस बार अपनी मौजूदा विधानसभा क्षेत्र महुआ की बजाय हसनपुर से चुनाव मैदान में हैं. जानकारी के अनुसार वे मंगलवार को यहां से पर्चा दाखिल करने वाले हैं.यह भी पढ़ें-Bihar Assembly Election 2020: सुशील मोदी का आरजेडी चीफ पर बड़ा हमला, कहा-लालू जेल में रहें या बाहर, उनकी चुनावी 'ब्रांड वैल्यू' शून्य

तेज प्रताप यादव का ट्वीट-

वहीं दूसरी तरफ आरजेडी नेता और महागठबंधन की तरफ से सीएम का चेहरा तेजस्वी यादव के बारें में खबर है कि वे 14 अक्टूबर यानि बुधवार को राघोपुर से पर्चा दाखिल करने वाले हैं. पिछले विधानसभा का चुनाव आरजेडी-जेडीयू ने मिलकर एक साथ लड़ा था. यही कारण है कि तेज प्रताप आसानी से महुआ सीट से चुनाव जीत गए थे. लेकिन इस बार राजनीतिक समीकरण वैसे नहीं हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2020 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).