Cow Dung Chip: राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के चेयरमैन वल्लभभाई कथीरिया का बड़ा बयान, कहा- गाय का गोबर करेगा सबकी रक्षा, यह एक अद्भुत रेडिएशन चिप; मोबाइल फोन में हो उपयोग
हमारे देश में गाय के गोबर को लेकर समय-समय पर कई तरह के दावे किये जाते रहते हैं जिन्हें लेकर विवाद भी खड़ा होता है. इसी कड़ी में एक बार फिर गाय के गोबर को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है. यह दावा राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की तरफ से किया गया है. आरकेए) के अध्यक्ष वल्लभभाई कथीरिया का कहना है कि गाय का गोबर रेडिएशन है.
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर. हमारे देश में गाय के गोबर (Cow Dung Chip) को लेकर समय-समय पर कई तरह के दावे किये जाते रहते हैं जिन्हें लेकर विवाद भी खड़ा होता है. इसी कड़ी में एक बार फिर गाय के गोबर को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है. यह दावा राष्ट्रीय कामधेनु आयोग (Rashtriya Kamdhenu Aayog) की तरफ से किया गया है. आरकेए के अध्यक्ष वल्लभभाई कथीरिया (Vallabhbhai Kathiria) का कहना है कि गाय का गोबर रेडिएशन है.
बता दें कि राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के चेयरमैन वल्लभभाई कथीरिया ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि गाय के गोबर से बनी एक चिप मोबाइल फोन से निकलने वाली रेडिएशन को कम करती है. उन्होंने यह दावा एक चिप के अनावरण के बाद किया है. यह भी पढ़ें-Diwali 2020: दीपावली से पहले गाय के गोबर से दीये बनाने की अनूठी पहल
ANI का ट्वीट-
#WATCH: Cow dung will protect everyone, it is anti-radiation... It's scientifically proven...This is a radiation chip that can be used in mobile phones to reduce radiation. It'll be safeguard against diseases: Rashtriya Kamdhenu Aayog Chairman Vallabhbhai Kathiria (12.10.2020) pic.twitter.com/bgr9WZPUxK
— ANI (@ANI) October 13, 2020
ज्ञात हो कि कथीरिया ने कहा कि इसका उद्देश्य गोबर से बने उत्पादों में इजाफा करना है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस चिप को आप अपने मोबाइल में रख सकते हैं. जो कि रेडिएशन को खत्म कर देगी. राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के चीफ ने कहा कि अगर बीमारी से बचना है तो इसका उपयोग करना चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2020 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

