देश

Congress Attacks on PM Modi: कांग्रेस का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा-भाजपा राज में देश कई संकटों से गुजर रहा है लेकिन प्रधानमंत्री खुद के प्रचार में व्यस्त हैं

देश में एक तरफ कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. दूसरी तरफ कांग्रेस हर मोर्चे पर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र पर हमलावर है. चाहे मसला बॉर्डर से जुड़ा हो या फिर अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, कोरोना के बढ़ते मामले हो कांग्रेस केंद्र को आड़े हाथ लेती आ रही है. इसी कड़ी में कांग्रेस ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है. कांग्रेस ने कहा कि भाजपा राज में देश कई संकटों से गुजर रहा है लेकिन प्रधानमंत्री खुद के प्रचार में व्यस्त हैं.

Congress Attacks on PM Modi: कांग्रेस का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा-भाजपा राज में देश कई संकटों से गुजर रहा है लेकिन प्रधानमंत्री खुद के प्रचार में व्यस्त हैं
कांग्रेस और पीएम मोदी (Photo Credits-Wikimedia Commons and Facebook)

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर. देश में एक तरफ कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. दूसरी तरफ कांग्रेस (Congress) हर मोर्चे पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और केंद्र (Modi Govt) पर हमलावर है. चाहे मसला बॉर्डर से जुड़ा हो या फिर अर्थव्यवस्था (Economy), बेरोजगारी (Unemployment), कोरोना (COVID-19) के बढ़ते मामले हो कांग्रेस केंद्र को आड़े हाथ लेती आ रही है. इसी कड़ी में कांग्रेस ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है. कांग्रेस ने कहा कि भाजपा (BJP) राज में देश कई संकटों से गुजर रहा है लेकिन प्रधानमंत्री खुद के प्रचार में व्यस्त हैं.

बता दें कि कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा गया कि भाजपा सरकार में देश कई संकटों से गुजर रहा है. लेकिन इन संकटों में देश को प्रधानमंत्री द्वारा निर्मित प्रचार संकट से भी गुजरना पड़ रहा है. क्योंकि प्रधानमंत्री जनता को संकट से निकालने की बजाय खुद के प्रचार में व्यस्त रहते हैं. यह भी पढ़ें-Congress Attacks PM Modi: LIC को भी बेचने की खबरों के बीच राहुल गांधी और रणदीप सुरजेवाला का प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला, कहा-मोदी जी चला रहे हैं ‘सरकारी कंपनी बेचो' मुहिम

कांग्रेस का ट्वीट-

कांग्रेस ने अपने ट्वीट में तस्वीर के जरिए बताया कि भारत के सामने क्या संकट है और पीएम मोदी का रवैया कैसा है. कांग्रेस ने कहा कि भारत के सामने अभूतपूर्व आर्थिक पतन, बढ़ता स्वास्थ संकट, बढ़ता राष्ट्रीय सुरक्षा खतरा, महिला सुरक्षा संकट, राष्ट्रव्यापी किसान विरोध प्रदर्शन संकट है. बावजूद इसके प्रधानमंत्री का रवैया खाली टनल में हाथों की हवाबाजीम मोर के साथ टाइमपास करते नजर आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2020 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).