साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या रोजाना सामने आ रही है. राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बड़ी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. साथ ही कोरोना से होने वालों मौतों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. दूसरी तरफ दिल्ली में प्रदुषण ने भी लोगों की परेशानियां बढ़ा रखी है. राजधानी में आज फिर वायु गुणवत्ता खराब दर्ज की गई है. धौला कुआं और मोती बाग सहित कई जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 290 के पार पहुंच गया है.
राशिफल 23 नवंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको धन लाभ होगा, साथ ही आज नौकरी में तरक्की मिलेगी. वृषभ- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों के बाद सूबे में नीतीश कुमार की सरकार एक बार फिर बनी है. दूसरी तरफ विपक्ष में बैठे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव लगातार हर मोर्चे पर सरकार को घेरते नजर आ रहे हैं. राज्य में शिक्षा मंत्री जब मेवालाल चौधरी को बनाया गया था तब आरजेडी ने नीतीश कुमार और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. दरअसल मेवालाल चौधरी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा है.
मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि बीएमसी का चुनाव बहुत दिलचस्प होने वाला है. क्योंकि सूबे की सत्ता में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस एक साथ हैं. हालांकि कांग्रेस का कहना है कि वह अकेले चुनाव लड़ने जा रही है.
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के आगाज से लेकर अब नतीजों के बाद भी सूबे की नीतीश सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है. महंगाई, बेरोजगारी सहित तमाम मुद्दे लगातार चर्चा में चुनाव के दौरान बने रहें. इसी बीच अब विपक्ष राज्य में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर आक्रामक हो गई है.
भारत में कोविड-19 का प्रकोप कम नहीं हुआ है. रोजाना कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या सामने आ रही है. दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बड़ी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना के चलते दिल्ली सरकार पूरी तरह से एक्शन मोड़ में नजर आ रही है. मास्क न पहनने पर जुर्माना भी 2 हजार रुपये कर दिया है.
राशिफल 22 नवंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष- आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. वृषभ- परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा
भारत में कोविड-19 का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. रोजाना कोरोना से संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं. देश के कुछ राज्यों में कोरोना के मामले भी तेजी से बढे हैं. इसी बीच मध्य प्रदेश के भोपाल में कलाकारों ने अनोखे अंदाज में लोगों को कोरोना संकट के बीच मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक किया.
भारतीय तीन के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पिता का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. दरअसल सिराज के पिता फेफड़ों की समस्या से कीच समय से परेशान चल रहे हैं. इसी बीच बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज के पिता के निधन पर शोक जताया है. साथ ही बीसीसीआई ने बताया कि सिराज को भारत लौटने की भी पेशकश की गई थी. लेकिन तेज गेंदबाज ने टीम इंडिया के साथ बने रहने का निर्णय किया.
मुंबई के कराची स्वीट्स को लेकर सूबे का सियासी पारा गरमाया हुआ है. शिवसेना नेता संजय राउत ने पुरे मसले पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी लाइन से अलग कार्यकर्ता के कदम को बताया है. वहीं अब इस पुरे विवाद में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी कूद पड़े हैं. फडणवीस से संजय राउत के बयान पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम तो अखंड भारत मानने वाले लोग, एक दिन कराची भी भारत का हिस्सा होगा.
भारत में एक तरफ कोरोना वायरस महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है तो दूसरी तरफ प्रदुषण के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर राजधानी दिल्ली में प्रदुषण ने कहर बरपाया हुआ है. इसी बीच देश में बढ़ते प्रदुषण को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है.
भारत में एक तरफ कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के जबलपुर के सरकारी अस्पताल में बिल्ली का आतंक जारी है. बिल्ली ने दो नवजात बच्चों को अपना निशाना बनाया है. जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है.
राशिफल 21 नवंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. वृषभ-आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है.
राशिफल 20 नवंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष- आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है. वृषभ- धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करें
बिहार में बनी नई सरकार बनने के बाद भी विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है. बताना चाहते हैं कि सूबे की नई सरकार में शिक्षा मंत्री बने मेवालाल चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. दरअसल भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है.
कोरोना वायरस ला प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कोरोना संकट को देखते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. इस बैठक में कोरोना से निपटने सहित कई चीजों पर चर्चा हुई है. इसके साथ ही केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में मास्क न पहनने पर दो हजार रुपये जुर्माना लगाने का फैसला किया है.
महाराष्ट्र्र में विपक्ष की भूमिका अदा कर रही है बीजेपी के औरंगाबाद से विधायक प्रशांत बंब को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते है कि औरंगाबाद के गंगापुर तहसील से बीजेपी विधायक प्रशांत सहित अन्य 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है. फर्जी कागजपत्र बनाकर गंगापुर शक्कर कारखाने से 15 करोड़ रुपये घोटाले करने का आरोप भाजपा विधायक पर लगा है.
देश में सोशल मीडिया का चलन समय के साथ ही बड़ा है. आज के दौर ने मोबाइल फोन सभी की जिंदगी में बहुत जरूरी है. इसलिए मोबाइल फोन यूजर्स सोशल मीडिया आ भी इस्तेमाल करते है. जिनमें फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर सहित कई चीजों का समावेश होता है. इसी बीच मुंबई से सटे ठाणे से व्हाट्सएप को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि ठाणे में व्हाट्सएप हैक होने के कई मामले सामने आए हैं. जिसे लेकर ठाणे पुलिस ने लोगों को आगाह किया है.
कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप कम नहीं हुआ है. कोविड-19 से संक्रमित मामले रोजाना सामने आ रहे हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस हर मोर्चे पर सरकार को घेरती नजर आ रही है. कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी ने मोर्चा खोला हुआ है. इसी बीच राहुल गांधी ने कोरोना से मरने वालों की दर और जीडीपी को लेकर निशाना साधते हुए मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है.
देश में एक तरफ कोरोना का प्रकोप थमा नहीं है दूसरी तरफ आर्थिक हालात भी ठीक नहीं हैं. खासकर मजूदर वर्ग बहुत परेशान हुआ है. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे लोगों की मदद करने के लिए स्वनिधि योजना की शुरुआत की है. केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना का फायदा बड़ी संख्या में लोग उठा रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्र ने 2 जुलाई को इसे शुरू किया था.