राशिफल 23 नवंबर 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
राशिफल 23 नवंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको धन लाभ होगा, साथ ही आज नौकरी में तरक्की मिलेगी. वृषभ- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें.
राशिफल 23 नवंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल-
मेष- आज आपको धन लाभ होगा, साथ ही आज नौकरी में तरक्की मिलेगी. हर काम बिना रुकवट के पूरे होंगे.जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. माता-पिता की कोई भी बात ना टालें.
शुभ अंक- 7
वृषभ- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. पत्नी-प्रेमिका से विवाद होगा, बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी. संयम से फैसला लें.
शुभ अंक- 3
मिथुन- आज आपका मां के साथ मतभेद होगा, सेहत बिगड़ेगी, ज्यादा भावुक रहेंगे. जमीन-जायदाद के पेपर्स बनवाते समय सावधानी बरतें. करियर के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा होगा.
शुभ अंक- 1
कर्क-आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. ऑफिस में बॉस के साथ वाद-विवाद हो सकता है.इसलिए सावधानी से अपना काम करें.
शुभ अंक- 5
सिंह-आज आपको साझेदारी से लाभ होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी. परिवार के साथ दिन बिताएंगे. किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है. इसलिए किसी से ना उलझे.
शुभ अंक- 9
कन्या- आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. यात्रा में रुकावट आएगी. आपकी सेहत बिगड़ सकती है और खर्च भी बढ़ेगा. गाड़ी अच्छे से चलाएं.
शुभ अंक- 2
तुला- आज आपको परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा. शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जल्दबाजी में कोई काम ना करें.किसी से ना उलझें. बिज़नेस में मुनाफा होगा.
शुभ अंक- 4
वृश्चिक-आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है. शादी की बात पक्की हो सकती है, यात्रा का योग है.लेकिन गाड़ी संभालकर चलाएं.
शुभ अंक- 8
धनु- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है.लेकिन आज नया काम शुरू ना करें.कोई भी फैसला सोच समझकर लें. किसी से ना उलझे.
शुभ अंक- 1
मकर-आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. सोच-समझकर काम करेंगे तो ही सफलता मिलेगी. माता-पिता की कोई बात ना टालें.
शुभ अंक- 4
कुंभ- आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें, कुछ भी बोलने से पहले एकबार जरूर सोच लें. वाणी पर काबू रखें. किसी पुराने दोस्त का फोन आ सकता है.
शुभ अंक- 7
मीन- आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा. किसी करीबी से वाद-विवाद हो सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा.
शुभ अंक- 5
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

