साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
देश में कृषि कानून को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. किसानों संगठनों ने बड़े आंदोलन की बात पहले ही कही थी. किसान दिल्ली चलो मार्च के जरिए राजधानी की तरफ आ रहे हैं. पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर से सटे इलाकों में किसानों को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है.
भारत में एक तरफ कोरोना वायरस महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार के फैसलों को लेकर घमासान जारी है. आज ट्रेड यूनियनों ने भारत बंद (Bharat Bandh Today) की घोषणा की है. पश्चिम बंगाल (West Bengal), ओडिशा (Odisha) और केरल (Kerala) से विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें भी सामने आयी है. बंगाल में के कोलकाता में नए श्रम और कृषि कानूनों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल के दौरान लेफ्ट ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने विरोध-प्रदर्शन जारी है.
देश में लव जिहाद को लेकर समय-समय पर बहस होती रही है. इसके साथ ही बयानबाजी का दौर भी लगातार शुरू होता रहा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश में लव जिहाद को लेकर गैरकानूनी धर्म परिवर्तन अध्यादेश कैबिनेट मीटिंग में पास हो गया है. इसके साथ ही लव जिहाद पर कानून बनाने की घोषणा हरियाणा सरकार ने भी कर दी है. इसी कड़ी में आज हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि लव जिहाद कानून बनाने के लिए 3 सदस्यीय ड्राफ्टिंग समिति का गठन किया है.
भारत में एक तरफ कोरोना महामारी का प्रकोप कम नहीं हुआ है. दूसरी तरफ केंद्र सरकार के कुछ फैसलों को लेकर सियासी घमासान जारी है. पहले कृषि कानून और अब श्रम कानून संशोधन का विरोध हो रहा है. कृषि कानून को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है. इसके साथ ही श्रम कानून संशोधन के खिलाफ आज कई श्रमिक संगठनों ने भारत बंद की घोषणा की है. इसी के चलते पश्चिम बंगाल के बेलघरिया में लेफ्ट ट्रेड यूनियन ने रेलवे ट्रेक पर आकर ट्रेन रोक दी है.
राशिफल 26 नवंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज के दिन आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. वृषभ- आज के दिन आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा.
संकट से जूझ रहे लक्ष्मी विलास बैंक को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बताना चाहते हैं कि केंद्र ने लक्ष्मी विलास बैंक के डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड में विलय पर मुहर लगा दी है. इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज प्रेस वार्ता के जरिए दी. साथ ही उन्होंने बताया कि एटीसी में भी एफडीआई की मंजूरी दी गई है.
बिहार विधानसभा स्पीकर के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है. बीजेपी के विजय सिन्हा नए विधानसभा स्पीकर चुने गए हैं. लेकिन इससे पहले लालू यादव के कथित ऑडियो को लेकर जमकर बयानबाजी हुई है. साथ ही बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि लालू यादव ने बीजेपी विधायक ललन पासवान को महागठबंधन के पक्ष में वोट करने के लिए प्रलोभन दिया.
बिहार में नई सरकार बनने के बाद भी सियासी ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार किसी न किसी मुद्दे के चलते बयानबाजी का दौर शुरू है. इसी बीच बिहार के पूर्व सीएम सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव पर बड़ा आरोप लगाते हुए हमला बोला है. उन्होंने कहा कि लालू यादव रांची जेल से एनडीए उम्मीदवार को फोन कर महागठबंधन के पक्ष में वोट करने के लिए प्रलोभन भी दे रहे हैं.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा के अगले साल चुनाव होने वाले हैं. इसे लेकर टीएमसी, बीजेपी सहित सभी राजनीतिक पार्टी अपनी तैयारी में जुटी हुई हैं. साथ ही बयानबाजी का दौर भी बीजेपी और टीएमसी नेताओं की तरफ से शुरू हो गया है. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सूबे में होने वाले विधानसभा चुनाव में सीएम ममता बनर्जी के सामने सौरव गांगुली बीजेपी का चेहरा हो सकते हैं.
आज के इस दौर में हर कोई अपने भविष्य को सुरक्षित रखना चाहता है. यही कारण है कि लोग तरह-तरह के निवेश करते हैं. जिसमें म्यूच्यूअल फंड से लेकर कई बीमा पॉलिसी का समावेश होता है. एलआईसी पॉलिसी भी लोग अपने या बच्चों के नाम से शुरू करते हैं. जिससे उनका आने वाला कल सुरक्षित रहे. लेकिन कई बार पॉलिसी कराने के बाद इससे जुड़ी कई चीजें आपके मन में होती है. जैसे आप पॉलिसी स्टेटस, जमा करने की तारीख सहित उसकी अवधि याद नहीं रख पाते हैं.
भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले रोजाना सामने आ रहे हैं. मुंबई, दिल्ली, राजस्थान, गोवा और गुजरात सहित कुछ राज्यों में कोरोना ने रफ्तार एक बार फिर पकड़ी है. यही कारण है कि कोई भी राज्य सरकार किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती है. कोरोना का कोहराम झेल चुका महाराष्ट्र पूरी तरह से अलर्ट है. इसी के चलते सूबे की सरकार ने दिल्ली, राजस्थान, गोवा और गुजरात से मुंबई आने वाले यात्रियों को आरटी पीसीआर टेस्ट से गुजरने की घोषणा पहले ही कर दी थी.
राशिफल 25 नवंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल.मेष. आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है. वृषभ. आज आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें.
राशिफल 24 नवंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा, नौकरी में प्रमोशन मिलेगा. वृषभ- आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे, धन लाभ होगा.
भारत में कोरोना महामारी का प्रकोप कम नहीं हुआ है. इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर कई तरह की फर्जी खबरें वायरल होती रहती हैं. इन खबरों में कई तरह के फेक दावे भी किये जाते हैं. ऐसे ही फेक दावों की सच्चाई पीआईबी फैक्ट चेक की तरफ से रोजाना बतायी जाती है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक एक न्यूज़ आर्टिकल के जरिए यह दावा किया जा रहा है कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में जो भी मतदान नहीं करेगा उसके बैंक अकाउंट से 350 रुपये चुनाव आयोग द्वारा काट लिए जाएंगे.
भारत में एक तरफ कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों का चलन भी बड़ी तेजी से बढ़ता जा रहा है. रोजाना सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं जो बाद में फर्जी साबित होती है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों की जांच पीआईबी की तरफ से की जाती है और उसकी जांच कर सच्चाई बताई जाती है. इसी कड़ी में एक खबर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है.
मुंबई के बांद्रा स्थित कराची स्वीट्स के नाम को लेकर शुरू हुई राजनीतिक थमने की बजाय बढती जा रही है. शिवसेना और बीजेपी के नेता एक दुसरे पर जवाबी हमले कर रहे हैं. दरअसल शिवसेना को जहां नाम से आपत्ति नहीं हैं वहीं बीजेपी अखंड भारत की बात कर रही है. इसी बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस के कराची भारत का हिस्सा एक दिन होगा वाले बयान पर पलटवार किया है.
बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू और ईशान खट्टर की अ सूटेबल बॉय में एक किसिंग सीन के चलते यह वेव सीरीज विवादों में घिर गई है. एक तरफ मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार लव जिहाद पर कानून बनाने जा रही है तो दूसरी तरफ नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज को लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुरे विवाद के बीच मीडिया से बातचीत में कहा कि उसमें कुछ भी 'सुटेबल' मुझे नहीं लगा.
आज के दौर में डाक्यूमेंट्स के लिहाज से आधार कार्ड बेहद जरूरी हो गया है. इस डॉक्यूमेंट की जरूरत हर जगह लगती है. खासकर एड्रेस प्रूफ के लिए इसका उपयोग किया जाता है. इसी बीच आधार कार्ड को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है. जिसके बारें में सभी को जानना बेहद जरूरी है. आप अपने आधार कार्ड को फेस कैम यानि अपने चेहरे के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं.
देश में एक तरफ कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है तो दूसरी तरफ महंगाई भी बढती जा रही है. पेट्रोल-डीजल के दामों में भी आग लगी हुई है. इसके साथ ही विपक्ष में काबिज कांग्रेस लगातार हर मोर्चे पर केंद्र की बीजेपी सरकार को आड़े हाथ ले रही है. कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मोर्चा खोला हुआ है.
केंद्र की प्रधानमंत्री आवास योजना बहुत कारगर साबित हुई है. इस योजना के तहत बड़ी संख्या में लोगों को आवास मिले हैं. यह योजना बहुत लोकप्रिय है इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है. सरकार का उद्देश्य इस योजना को शुरू करने के पीछे का है रियायत के सतह स्थायी आवास को मुहैया कराना. जिसके तहत ढाई लाख रुपये की सब्सिडी लोगों को मिलती है. इ