Sushil Modi Attacks on Lalu Yadav: बिहार में सियासी घमासान जारी, सुशील मोदी बोले-लालू यादव ने एनडीए विधायक को महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने के लिए दिया प्रलोभन
बिहार में नई सरकार बनने के बाद भी सियासी ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार किसी न किसी मुद्दे के चलते बयानबाजी का दौर शुरू है. इसी बीच बिहार के पूर्व सीएम सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव पर बड़ा आरोप लगाते हुए हमला बोला है. उन्होंने कहा कि लालू यादव रांची जेल से एनडीए उम्मीदवार को फोन कर महागठबंधन के पक्ष में वोट करने के लिए प्रलोभन भी दे रहे हैं.
नई दिल्ली, 25 नवंबर. बिहार में नई सरकार बनने के बाद भी सियासी ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार किसी न किसी मुद्दे के चलते बयानबाजी का दौर शुरू है. इसी बीच बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) पर बड़ा आरोप लगाते हुए हमला बोला है. उन्होंने कहा कि लालू यादव रांची जेल से एनडीए (NDA) उम्मीदवार को फोन कर महागठबंधन के पक्ष में वोट करने के लिए प्रलोभन भी दे रहे हैं.
बता दें कि सुशील मोदी ने ट्वीट कर यह आरोप लालू यादव पर लगाया है. साथ ही अपने वीडियो के साथ उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया हुआ है. बिहार विधानसभा में स्पीकर पद के लिए चुनाव होने जा रहा है. इससे पहले सुशील मोदी के लालू यादव पर लगाए इस आरोप के बाद सियासी पारा चढ़ गया है. मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि लालू यादव ने दिखाई अपनी असलियत. लालू प्रसाद यादव द्वारा NDA के विधायक को बिहार विधान सभा अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने हेतु प्रलोभन देते हुए. यह भी पढ़ें-Bihar: सुशील मोदी का बड़ा आरोप, कहा- जेल से लालू यादव रच रहे सरकार गिराने की साजिश, NDA विधायकों को कर रहे हैं फोन
सुशील मोदी ने लालू यादव पर लगाया एनडीए विधायक को प्रलोभन देने का आरोप,
लालू यादव ने दिखाई अपनी असलियत
लालू प्रसाद यादव द्वारा NDA के विधायक को बिहार विधान सभा अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने हेतु प्रलोभन देते हुए। pic.twitter.com/LS9968q7pl
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) November 25, 2020
वहीं इससे पहले सुशील मोदी ने रांची जेल से एनडीए विधायकों को फोन करने का आरोप मंगलवार को लगाया था. साथ ही कहा था कि मैंने जब फोन किया तो लालू यादव ने सीधे फोन उठाया. जिसके बाद मैंने उन्हें तुरंत कहा कि जेल से एक काम मत करिए, तुम कामयाब नहीं होगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2020 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

